Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs RR मैच प्रेडिक्शन: प्लेइंग XI, स्कोर और विनर का पूरा गणित, जानें पूरा मैच एनालिसिस

LSG vs RR मैच प्रेडिक्शन: प्लेइंग XI, स्कोर और विनर का पूरा गणित, जानें पूरा मैच एनालिसिस

LSG vs RR: IPL 2026 में अब फैंस को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ में खेला जाना है। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी अलग रहा है। हालांकि, हालिया मैचों में हार के कारण एलएसजी और आरआर दोनों को ही जीत की तलाश है।

इस लेख में हम आपको LSG vs RR मैच से जुड़ी सभी जानकारी बताने जा रहे हैं, जिसमें मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्शन शामिल है।

LSG vs RR मैच प्रीव्यू

LSG vs RR मैच प्रेडिक्शन: प्लेइंग XI, स्कोर और विनर का पूरा गणित, जानें पूरा मैच एनालिसिस

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 32वां मैच बुधवार, 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा। इस वेन्यू पर मौजूदा सीजन में तीसरा मैच खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ नौवें स्थान पर मौजूदा लखनऊ की टीम ने छह मैचों में से दो में ही जीत दर्ज की है, जबकि उसे चार हार का सामना करना पड़ा है। इसमें से पिछली तीन हार लगातार मैचों में आई हैं। लखनऊ के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही समस्याएं हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन कमियों को दूर कर ऋषभ पंत की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने पहले चार मैचों में जीत दर्ज करते हुए सभी को हैरान कर दिया था लेकिन पिछले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की हालत यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के योगदान के बिना बल्लेबाजी में काफी खराब नजर आ रही है। ऐसे में अन्य बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा किया है और आगे भी उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कप्तान रियान पराग चाहेंगे कि उनकी टीम लखनऊ को पटखनी दे और फिर से जीत की राह में वापस आए।

LSG vs RR मैच डिटेल्स 

  • मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स
  • स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • तारीख: 21 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

LSG vs RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 6
  • लखनऊ सुपर जायंट्स : 2 जीत
  • राजस्थान रॉयल्स : 4 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

LSG vs RR मैच के लिए इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ का इकाना स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए ज्यादा खास नहीं माना जाता है, क्योंकि यहां की पिच धीमी होती है। इसी वजह से स्पिनर्स और डेक को हिट करने वाले गेंदबाजों को सफलता मिलती है। इस सीजन में अभी तक हुए दो मैचों में एक बार भी 200 का स्कोर नहीं बना। ऐसे में एक बार फिर से कम स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है। पिच के धीमे होने के बावजूद लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को वेन्यू पर ज्यादा सफलता मिली है।

इसी वजह से टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है। इस मैदान पर अभी तक आईपीएल के 24 मैच खेले गए हैं और पहली पारी का औसत स्कोर 173.46 है। यह ओवरऑल आंकड़ों के आधार पर है लेकिन हाल के समय में निश्चित रूप से फर्स्ट इन्निंग्स एवरेज स्कोर में गिरावट आई है।

LSG vs RR मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान

इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी

LSG vs RR मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: राजस्थान रॉयल्स

पावरप्ले का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (40-50), राजस्थान रॉयल्स (50-60)

10 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (80-90), राजस्थान रॉयल्स (100-110)

15 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (125-135), राजस्थान रॉयल्स (130-140)

20 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (165-175), राजस्थान रॉयल्स (180-190)

मैच में सबसे ज्यादा रन: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

मैच में सबसे ज्यादा विकेट: प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स)

मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: मिचेल मार्श और ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स), वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)

मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जायंट्स), जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स)

विजेता: राजस्थान रॉयल्स

FAQs

LSG vs RR मैच कब खेला जाना है?
22 अप्रैल
LSG vs RR मैच में कौन सी टीम जीत हासिल कर सकती है?
लखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा ट्विस्ट, गिल-पंत नहीं खेलेंगे, अब ये खिलाड़ी करेंगे कप्तानी-उपकप्तानी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!