maheesh theekshana six like ms dhoni video viral sl vs afg asia cup 2023

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने लंबे-लंबे छक्के के लिए काफी मशहूर थे। क्रिकेट के मैदान पर धोनी सामने हों तो गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे क्योंकि माही इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्हें देखकर लगता था कि वो जब मन करे छक्का मार देंगे। हालांकि, उनकी ही तरकश से निकला हुआ तीर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। ये खिलाड़ी छक्का जड़ने के मामले में एमएस धोनी (MS Dhoni) का भी उस्ताद दिखाई पड़ता है और इसकी झलक इस खिलाड़ी ने श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच हो रहे मुकाबले में दिखा दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

धोनी का उस्ताद निकला उनका चेला

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने जिस खिलाड़ी को अपनी क्षत्रछाया में तैयार किया। अब ये खिलाड़ी उनका उस्ताद बनता दिखाई दे रहा है। खास बात ये है कि ये खिलाड़ी कोई बल्लेबाज नहीं है बल्कि एक गेंदबाज है और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलता है। लोग इस खिलाड़ी दूसरा मलिंगा बताते हैं। जी हाँ, आप समझ गए होंगे, हम किसकी बात कर रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के गेंदबाज महीश तीक्षणा हैं, जो हूबहू मलिंगा की तरह गेंदबाजी करते हैं।

Advertisment
Advertisment

इस खिलाड़ी की तारीफ खुद धोनी भी करते हैं। श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच हो रहे मुकाबले में तीक्षणा ने एक ऐसा आतिशी छक्का जमाया जिसे देखकर हर किसी को एमएस धोनी (MS Dhoni) की याद गई। ये छक्का कुछ ऐसा ही था, जैसा माही ने वर्ल्ड कप 2011 में फ़ाइनल में विनिंग सिक्स लगाया था। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

तीक्षणा ने जड़ा तूफानी छक्का

गौरतलब है कि ये घटना 48.5 ओवर की है। फजलहक फारूकी अफ़ग़ानिस्तान की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे। गेंद की रफ्तार कम से कम 110kph थी। गेंद स्लो और शार्ट थी और इसी पर महीश तीक्षणा ने तूफानी छक्का जड़ दिया। तीक्षणा ने इसे पहले ही पहचान लिया। थोड़ा सा लेग-साइड मूव करता है और उसके पास डीप मिड-विकेट के ऊपर से 81 मीटर के छक्के के लिए पर्याप्त समय है।

इस तूफानी छक्के के बाद वो अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए और पारी की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि, जब तक वो क्रीज पर रहे, उन्होंने अफ़ग़ानी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। उन्होंने 24 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का की मदद से 28 रन बनाए।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2023 में तीक्षणा ने मचाया धमाल

आपको बता दें कि महीश तीक्षणा आईपीएल 2023 में चेन्नई की ओर से खेलते हैं। इस सीजन में उन्होंने दमदार गेंदबाजी की। इस सीजन में उन्होंने 13 मैचों में गेंदबाजी की और 8 की इकोनोमी से 11 विकेट चटकाए। वहीं, आईपीएल में वो अब तक 22 मैचों में 23 विकेट हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढें: VIDEO : कुसल मेंडिस के साथ राशिद खान ने की धोखेबाजी, शतक के करीब पहुँचते ही किया रन आउट