MI vs PBKS: आईपीएल 2026 के 24वे मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है, जहां एक ओर मुंबई अपनी स्थिति सुधारने उतरेगी, वहीं पंजाब अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहेगी। वानखेड़े की पिच पर हमेशा से रन बनते आए हैं, ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पंजाब किंग्स ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा है। 7 अंकों के साथ PBKS इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। दूसरी तरफ इस सीजन में मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने 4 मैचों में से 3 में हार झेली है और सिर्फ 1 मुकाबला जीता है, जिसके चलते उनके पास 2 अंक हैं और वह अंक तालिका में 8वें स्थान पर हैं।
इस लेख में हम आपको MI vs PBKS मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारी देने वाले हैं, जिसमें मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन शामिल है।
MI vs PBKS IPL 2026 के 24 वे मैच का प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 23वां मैच बुधवार, 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबले का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अब तक संघर्ष करती नजर आई है। टीम ने अपने चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 2 अंकों के साथ टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में घरेलू मैदान पर मुंबई को वापसी का रास्ता तलाशना होगा।
मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी है। ओपनिंग में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन टीम को मजबूत शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं फिनिशिंग की जिम्मेदारी कप्तान हार्दिक पांड्या, नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड पर होगी। तेज़ गेंदबाजी आक्रमण को ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह संभालेंगे, जबकि स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर और मयंक मार्कंडे अहम भूमिका निभाएंगे।
दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक खेले गए 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। 7 अंकों के साथ टीम इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। टीम का संतुलन भी काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी में ओपनिंग जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियंश आर्य टीम को तेज शुरुआत देने में सक्षम है। मिडिल ऑर्डर में कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर जिम्मेदारी संभालते हैं। वहीं फिनिशिंग रोल में नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को यानसन और मार्कस स्टोइनिस मैच को अंत तक ले जाकर खत्म करने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और जेवियर बार्टलेट टीम के मुख्य हथियार होंगे।
MI vs PBKS मैच डिटेल्स
मैच: मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स
स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
तारीख: 16 अप्रैल
समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार ऐप/वेबसाइट
MI vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 34
मुंबई इंडियंस जीत: 17
पंजाब किंग्स जीत: 17
बेनतीजा: 0
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम आईपीएल में बल्लेबाजों के लिए सबसे अनुकूल मैदानों में से एक माना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर फ्लैट और हार्ड होती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से खेल पाते हैं। छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
हालांकि मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। स्पिन गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती, खासकर दूसरी पारी में ओस (dew) के कारण गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है।
आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 127 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 57 मुकाबले जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 69 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा 1 मैच टाई रहा है। इन आंकड़ों से साफ होता है कि इस मैदान पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलता है।
यही कारण है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, ताकि ओस का फायदा उठाते हुए लक्ष्य का पीछा आसानी से किया जा सके। ऐसे में MI vs PBKS के इस मुकाबले में भी फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
MI vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड
पंजाब किंग्स : प्रियंश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा
MI vs PBKS मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: मुंबई इंडियंस
पावरप्ले का स्कोर: मुंबई इंडियंस (80-90), पंजाब किंग्स (70-80)
10 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (110-120), पंजाब किंग्स (100-110)
15 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (160- 170), पंजाब किंग्स (140-150)
20 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (215-225), पंजाब किंग्स (200-210)
सबसे ज्यादा रन: हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस), श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)
सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस), अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)
30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: रयान रिकेल्टन और शेरफेन रदरफोर्ड (मुंबई इंडियंस), प्रियांश आर्य और ट्रेविस श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)
30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: रोहित शर्मा और तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस) , प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स)
2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस), अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल (पंजाब किंग्स)
2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर और मयंक मार्कंडे (मुंबई इंडियंस), युजवेंद्र चहल और जेवियर बार्टलेट (पंजाब किंग्स)
विजेता: मुंबई इंडियंस
ये भी पढ़ें: हसन अली ने लिया करियर का बड़ा फैसला, इंग्लैंड का थामा दामन! अब अंग्रेजों के लिए खेलेंगे क्रिकेट