Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 में 14 अप्रैल को तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला उम्मीद से काफी ज्यादा एकतरफ़ा रहा और इस दौरान चेन्नई ने बेहतरीन जीत दर्ज की।
CSK ने इस सीजन की लगातार अपनी दूसरी जीत का चेहरा देखा। वहीं KKR अभी भी खाता खोलने के लिए तरस रही है। लगातार मिल रही हार की वजह से इस फ्रेंचाइजी के फैंस और कप्तान हर कोई काफी ज्यादा निराशा है और अब बीसीसीआई ने भी अजिंक्य रहाणे के खिलाफ काफी सख्त कदम उठाया है।
Ajinkya Rahane के खिलाफ बीसीसीआई ने उठाए कठोर कदम

अजिंक्य रहाणे की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग से खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान 32 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। यह हार कोलकाता के लिए काफी शर्मनाक रही और इस हार के चलते अजिंक्य रहाणे का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे खराब कप्तानों में शुमार हो चुका है।
लेकिन इस सब के बीच उन्हें स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के चलते फाइन लगाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने उन्हें आर्टिकल 2.2 के तहत दंडित किया है।
स्लो ओवर रेट का भरना पड़ेगा फाइन
दरअसल, अजिंक्य रहाणे की टीम कोलकाता नाइट राइडर एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान निश्चित समय सीमा के अंदर अपने सभी ओवर खत्म नहीं कर सकी और इसके परिणाम स्वरुप बीसीसीआई ने उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
IPL ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है) के तहत इस सीज़न में रहाणे की टीम का यह पहला अपराध है, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लेकिन अगर वो आगे भी यही भूल करेंगे तो टीम को अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: MI vs PBKS LIVE: कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच? टाइम, वेन्यू और टीवी-स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
कुछ ऐसा रहा था मैचका हाल
CSK और KKR का मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला गया। इस दौरान चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बना डाले। इस दौरान संजू सैमसन ने सबसे अधिक 48 रन की पारी खेली। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 41, आयुष म्हात्रे ने 38 और सरफराज खान ने 23 रन बनाए। विरोधी टीम के लिए वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन ने एक-एक सफलता अर्जित की। वहीं कार्तिक त्यागी दो विकेट चटकाने में सफल रहे।
रन चेस करने उतरी KKR की टीम शुरुआत से ही मुश्किलों में नजर आई। एक के बाद एक विकेट खोने के चलते यह टीम लाख कोशिशें के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 160 रन ही बना पाई और 32 रन से मैच हार गई। इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रमनदीप सिंह, जिन्होंने 35 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे के बल्ले से 28, सुनील नरेन 24 और अंगक्रिश रघुवंशी 27 रन की पारी खेलने में सफल रहे।
सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज ने दो विकेट, खलील अहमद और अखिल हुसैन ने एक-एक सफलता अर्जित की। सबसे ज्यादा विकेट लिए नूर अहमद ने। उन्होंने तीन विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
FAQs
KKR का हेड कोच कौन है?
KKR का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने BCCI के सामने रखी बड़ी शर्त! मानी तो ही बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, अन्यथा इस्तीफा