MS Dhoni : आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) कब मैदान पर वापसी करेंगे। सीजन शुरू होने से पहले चोटिल हुए धोनी (MS Dhoni) अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं, जिससे टीम के प्रदर्शन पर भी असर साफ नजर आया है। हालांकि अब 16 अप्रैल की तारीख बेहद अहम मानी जा रही है, जब धोनी अपने भविष्य और उपलब्धता को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
16 अप्रैल बनेगा निर्णायक दिन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एम एस धोनी (MS Dhoni) अपनी फिटनेस को लेकर 16 अप्रैल को अंतिम निर्णय लेने वाले हैं। यह फैसला सिर्फ उनके अगले मैच तक सीमित नहीं होगा, बल्कि उनके आईपीएल करियर के आगे के रास्ते को भी प्रभावित कर सकता है। टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की नजरें इस दिन पर टिकी हुई हैं। अगर धोनी खुद को फिट घोषित करते हैं तो वह सीधे टीम से जुड़ सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो उनकी अनुपस्थिति और लंबी खिंच सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद मैच पर सस्पेंस
चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है, और इसी मैच को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इस मैच में खेलने या न खेलने को लेकर आखिरी फैसला खुद लेंगे। अगर वह टीम के साथ हैदराबाद जाते हैं, तो उनके खेलने की संभावना बढ़ जाएगी। लेकिन अगर वह बाहर रहते हैं, तो यह साफ संकेत होगा कि उनकी वापसी में अभी और समय लग सकता है।
चोट और रिकवरी की पूरी कहानी
आईपीएल 2026 से पहले प्री-सीजन ट्रेनिंग के दौरान एम एस धोनी को पिंडली में खिंचाव की समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्हें शुरुआती मुकाबलों से बाहर होना पड़ा। फिलहाल वह चेन्नई में रहकर अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए है। ताजा अपडेट के मुताबिक उनकी हालत पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे मैच फिटनेस की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला उनकी पूरी फिटनेस पर ही निर्भर करेगा।
MS Dhoni के बिना CSK की चुनौती
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने दो जीत जरूर हासिल की हैं, लेकिन लगातार हार ने उन्हें अंक तालिका में नीचे धकेल दिया। हाल ही में टीम ने वापसी के संकेत दिए हैं, लेकिन मैदान पर धोनी की कमी साफ महसूस हो रही है। उनके अनुभव और नेतृत्व की कमी टीम के संतुलन पर असर डाल रही है, जिससे फैंस उनके कमबैक का इंतजार और भी बेसब्री से कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: MI Playing XI: रोहित-बोल्ट OUT, डी कॉक-दीपक चाहर IN! पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी