Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

गौतम गंभीर ने BCCI के सामने रखी बड़ी शर्त! मानी तो ही बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, अन्यथा इस्तीफा

Gautam Gambhir Sets Major Condition for BCCI! Will Continue as Team India Head Coach Only If Accepted—Otherwise, He Resigns.

Gautam Gambhir, BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आ रही है और इससे तमाम फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। भारतीय टीम के डोमिनेंस को देख फैंस को काफी मजा आ रहा है। लेकिन अब इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जो की काफी हैरान कर देने वाली है।

भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बीसीसीआई के सामने काफी बड़ी मांग रख दी है और अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वो ठोस कदम उठा सकते हैं। तो आइए बिना किसी देरी जान लेते हैं कि आखिर गंभीर ने मैनेजमेंट के सामने क्या मांग रखी है।

बीसीसीआई के सामने Gautam Gambhir ने रखी बड़ी मांग

Gautam Gambhir Puts Forward Major Demand to BCCI
Gautam Gambhir Puts Forward Major Demand to BCCI

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बीसीसीआई से कहा है कि उनका कार्यकाल 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक के लिए बढ़ा दिया जाए, तो वह टीम के साथ काम करते रहेंगे।

ज्ञात हो कि गौतम गंभीर 2024 टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनाए गए थे और उनका आधिकारिक कार्यकाल सिर्फ 2027 वर्ल्ड कप तक है। हालांकि अब वो और अधिक समय तक कोचिंग करना चाह रहे हैं और हो सके तो बीसीसीआई उनकी मांग को स्वीकार कर सकती है। यानी उनका कोचिंग टेन्योर बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR मैच में बने 14 Records, नूर अहमद सबसे तेज 50 वाली लिस्ट में हुए शामिल, कोलकाता के नाम चौथी हार से शर्मनाक रिकॉर्ड

जीता चुके हैं 3 ट्रॉफी

जब से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने हैं तब से भारतीय क्रिकेट टीम व्हाइट बॉल में काफी अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रही है। इंडियन क्रिकेट टीम ने सबसे पहले 2025 चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके बाद उसने 2025 में ही एशिया कप और फिर आईपीएल 2026 से पहले 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता।

वो एक ऐसे कोच बन गए हैं, जो दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुका है और अब उनका अगला लक्ष्य आगे भी लगातार ट्रॉफी जीतने का है। गंभीर 2027 वर्ल्ड कप, 2027 WTC, 2028 टी20 वर्ल्ड कप और इस दौरान ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उनका यह सब सपना पूरा होगा या नहीं यह बीसीसीआई के फैसले और उनकी लीडरशिप में टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। लेकिन अभी इतना जरूर समझ आ चुका है कि बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन सकती है।

जा सकती है सूर्यकुमार यादव की कप्तानी

बीसीसीआई के करीबी सूत्र ने बताया है कि 2028 टी20 वर्ल्ड कप के रोड मैप के तहत सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। अगर सूर्यकुमार यादव यूके टूर यानी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा नहीं कर सके तो बीसीसीआई कठोर फैसला ले सकती है और टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बावजूद सूर्या को कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।

FAQs

गौतम गंभीर का कोचिंग कार्यकाल कब तक है?
2027 वर्ल्ड कप
गौतम गंभीर की उम्र क्या है?
44 साल

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS LIVE: कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच? टाइम, वेन्यू और टीवी-स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!