MI vs PBKS LIVE: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन यह टीम एक बार फिर पटरी पर लौट के इरादे से 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है। तो आइए जान लेते हैं कि यह मैच कहां खेला जाएगा और इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग बिना किसी दिक्कत परेशानी बिल्कुल फ्री में कैसे देखी जा सकती है।
16 अप्रैल को भिड़ेगी दोनों टीमें

बता दें कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मैच नंबर 24 में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स से भिड़ने जा रही है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का यह मैच 16 अप्रैल को खेला जाएगा। गुरुवार, शाम 7:30 दोनों टीमें मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी और कोशिश करेंगे कि एक दूसरे को हराकर टूर्नामेंट में अपने आगे के सफर को जारी रखें।
अब तक ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में कुल 34 मुकाबले हुए हैं और आपको काफी हैरानी होगी लेकिन दोनों टीमों ने इस दौरान बराबर बराबर यानी की 17-17 मैच जीत रखे हैं। दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 में कुल दो मुकाबले खेले गए थे और इस दौरान दोनों ही मैचों में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी। इस बार देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है कि कौन बाजी मारेगा।
बात करें आईपीएल 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की तो अब तक इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस ने कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ एक में जीत मिली है। जबकि तीन में हार का स्वाद चखना पड़ा है और दो अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में नवें पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स ने चार में से 3 मैच जीत कर और एक मैच बारिश के वजह से गंवाकर 7 अंक हासिल किए हैं और वो दूसरे पायदान पर है।
MI vs PBKS मैच लाइव स्ट्रीमिंग
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) का यह मैच जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के साथ ही साथ स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। यह मैच डिजिटल दर्शक जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।
वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी के जरिए मैचे का लुफ्त उठाया जा सकता है। टीवी यूजर्स अपने केबल प्लांस के साथ फ्री में स्टार स्पोर्ट्स का चैनल देख सकते हैं। वहीं मोबाइल रिचार्ज और अन्य रिचार्ज के साथ जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेकर फैंस इस मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
MI vs PBKS टाइम, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मैच: MI vs PBKS (मैच नंबर 24)
- तारीख: 16 अप्रैल, 2026 (गुरुवार)
- समय: मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा
- वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स
FAQs
MI vs PBKS मैच कब होगा?
MI vs PBKS मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: अचानक बदला कप्तान, अब ये विदेशी खिलाड़ी करेगा टीम की अगुवाई