Posted inक्रिकेट (Cricket)

“मिच मार्श और जोश इंग्लिस ने हमारा पूरा प्लान बिगाड़ दिया”, LSG से हार के बाद CSK के कप्तान Ruturaj Gaikwad का बड़ा बयान

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad : आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए CSK ने कार्तिक शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 187 रन बनाए, लेकिन जवाब में मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शानदार ओपनिंग साझेदारी और निकोलस पूरन के शानदार फिनिशिंग करते हुए LSG को 20 गेंद शेष रहते सात विकेट से शानदार जीत दिलाई।

मैच हारने के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने स्वीकार किया कि मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने उनकी टीम की पूरी रणनीति बिगाड़ दी। आइए जानते हैं मैच के बाद गायकवाड़ ने क्या कहा।

मिच मार्श और जोश इंग्लिस ने हमारी पूरी रणनीति बिगाड़ दी : Ruturaj Gaikwad

LSG के खिलाफ हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कहा कि उन्हें लगा था कि पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार साबित होगी और हार्ड लेंथ पर बल्लेबाज़ों को रन बनाने में दिक्कत होगी। उन्होंने बताया कि टीम ने इसी रणनीति के साथ गेंदबाज़ी की थी, लेकिन मिच मार्श और जोश इंग्लिस ने शानदार बल्लेबाज़ी कर पूरा मैच बदल दिया।

गायकवाड़ ने माना कि उनकी टीम कुछ मौकों पर सही एग्ज़ीक्यूशन नहीं कर पाई, जिसका LSG के बल्लेबाज़ों ने पूरा फायदा उठाया। CSK कप्तान ने यह भी कहा कि LSG के दोनों ओपनर्स ने बेहद शानदार शॉट खेले और उनकी बल्लेबाज़ी मैच का सबसे बड़ा अंतर साबित हुई।

कार्तिक शर्मा की शानदार पारी बनी CSK के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

ऋतुराज गायकवाड़ ने आगे कहा कि CSK ने बल्लेबाज़ी में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और टीम को लगा था कि 160-170 रन का स्कोर बनेगा, लेकिन टीम 187 रन तक पहुंच गई। उन्होंने युवा बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पारी टीम के लिए काफी सकारात्मक रही।

हालांकि गायकवाड़ ने माना कि टीम के मिडिल ऑर्डर में अभी भी सुधार की जरूरत है। CSK कप्तान ने भरोसा जताया कि टीम आने वाले मुकाबलों में वापसी करेगी। उन्होंने साफ कहा कि अब प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए CSK को अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे।

ऐसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK, बाकी मैच जीतना हुआ बेहद जरूरी

चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2026 प्लेऑफ की उम्मीदों को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली सात विकेट की हार से बड़ा झटका लगा है। 12 मैचों में छह जीत और छह हार के साथ CSK के 12 अंक हैं और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। नेट रन रेट के मामले में टीम राजस्थान रॉयल्स से पीछे है।

हालांकि CSK अभी भी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। टीम को अपना अगला मुकाबला 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेलना है, जबकि अपना आखिरी लीग मैच 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा।

अगर CSK अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो टीम के 16 अंक हो जाएंगे और उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका बना रहेगा। हालांकि अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए टीम को दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े : IPL 2026 Points Table: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

FAQS

CSK का कप्तान कौन हैं ?

ऋतुराज गायकवाड़

CSK ने कितनी बार आईपीएल का ख़िताब जीता हैं ?

5

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!