IPL 2024
IPL 2024

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेल जा रहा है और इस टूर्नामेंट के एक तिहाई मैच खेले जा चुके हैं। IPL 2024 अब उस स्थिति पर खड़ा है कि, प्लेऑफ़ की सूरत साफ नजर आ रही है। IPL 2024 की पॉइंट्स टेबल की बॉटम पर इस समय क्रमशः पंजाब, दिल्ली और बैंगलोर की टीमें हैं।

बाकी टीमों के बारे में तो कहा जा रहा है कि, ये टीमों आगे कम बैक करती हुई दिखाई दे सकती हैं तो वहीं दिल्ली के लिए राह और अधिक मुश्किल हो रही है। दरअसल बात यह है कि, IPL 2024 से दिल्ली कैपिटल्स का सबसे शानदार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गया है और इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स अब IPL 2024 से जल्द होगी बाहर, इकलौता मैच विनर टूर्नामेंट के बीच लौटा घर 1

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) की हालत बहुत अधिक नाजुक है और टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल के 9वें पोजीशन पर है और अब टीम के लिए आगे का समय और अधिक मुश्किल होने जा रहा है। दरअसल बात यह है कि, IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) चोट की वजह से IPL 2024 से बाहर हो गए हैं और अब उनके बिना टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करना सही नहीं है।

हैमस्ट्रिंग का शिकार हुए मिचेल मार्श

IPL 2024 के शुरुआती चरण में ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) के बेहतरीन ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अब उनकी अनुपस्थिति में टीम का पलड़ा एकदम कमजोर साबित हो रहा है। मिचेल मार्श इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अभी तक किसी दूसरे खिलाड़ी का ऐलान नहीं किया हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट जल्द ही इनके रिप्लेसमेंट के रूप में दूसरे खिलाड़ी का ऐलान कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

कुछ इस प्रकार रहा IPL 2024 में प्रदर्शन

अगर बात करें दिल्ली कैपिटल्स के चोटिल ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के IPL 2024 में प्रदर्शन की तो इस सत्र में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वो दिल्ली के लिए बेअसर साबित हुए हैं। मिचेल मार्श के इस सत्र के प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने इस सत्र में खेले गए 4 मैचों में 160.53 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए हैं और वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इन्होंने 12.88 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया है।

इसे भी पढ़ें – 20 लाख के खिलाड़ी जिन्हें अब IPL में मिलेंगे 20 करोड़ रूपये, अचानक चमकी इन 5 खिलाड़ियों की किस्मत

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...