Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक पांड्या पर भड़का ये खिलाड़ी, कप्तानी के खिलाफ छेड़ी बगावत, IPL 2024 के बीच मुंबई इंडियंस छोड़ने की दी धमकी

mohammad-nabi-post-against-hardik-pandya-on-instagram-ipl-2024-mumbai-indians

Hardik Pandya: विवाद और हार्दिक पांड्या का नाता एक दूसरे से दूर ज्यादा दिन तक नहीं रह सकते हैं। हार्दिक जब भारत के लिए खेलते हैं तो उनके रवैये पर सवाल खड़े होते हैं और जब उन्होंने मुंबई छोड़ी, उस समय भी उनकी काफी आलोचना हुआ लेकिन जब वो वापस मुंबई में आए और कप्तान बन गए तो इसको लेकर भी एक नया विवाद पनपा।

हालांकि, जब धीरे-धीरे ये चीजें ठीक हो ही रहीं थी और फैंस भी इस चीज को मान बैठे थे कि अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ही मुंबई के कप्तान हैं, तो इसी बीच इस टीम के एक खिलाड़ी ने हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठा दिए हैं। आइये समझते हैं, क्या है पूरा मामला।

Hardik Pandya की कप्तानी पर उठे सवाल

दरअसल, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी पर जिस खिलाड़ी ने सवाल उठाए हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस का एक खिलाड़ी है और वो कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर मोहम्मद नबी हैं। नबी ने अपनी टीम के कप्तान के खिलाफ ही एक नया मोर्चा खोल दिया है।

उन्होने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर हार्दिक पर निशाना साधने की कोशिश की है। उन्होंने कप्तान के फैसले पर सवाल उठाए हैं लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से इस बारे में कुछ नहीं लिखा है लेकिन एक फैन द्वारा लिखे हुए वाक्य को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि, कुछ देर के बाद ही उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया।

Hardik Pandya को लेकर क्या शेयर किया मोहम्मद नबी ने

गौरतलब है कि एक अफ़ग़ानी फैन ने सोशल मीडिया पर ये लिखकर पोस्ट किया था कि मोहम्मद नबी को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पंजाब के खिलाफ एक भी ओवरों में गेंदबाजी नहीं कराई। फैन ने मुंबई इंडियंस को टैग करते हुए ये बात लिखी थी। फैन ने लिखा था कि आपके कप्तान के कुछ अजीबो गरीब फैसले। नबी से गेंदबाजी नहीं कराई और साथ ही सोचने वाली इमोजी भी उस फैंस ने शेयर की।

साथ ही उस फैन ने ये भी लिखा कि प्रेजिडेंट गेंद चेंजर और बेहद अहम् मौकों पर दो विकेट और एक रन आउट। इसके बाद मोहम्मद नबी ने इसे अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लगा दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इस डिलीट भी कर दिया, जो अब विवाद का मुद्दा बन गया है।

दो खेमे में बंटा हुआ है मुंबई इंडियंस

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस इस समय दो खेमे में बंटा हुआ है। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने से जसप्रीत बुमराह तो नाराज है ही साथ ही साथ सूर्यकुमार यादव भी इस चीज से खुश नहीं हैं। दोनों ने काफी समय पहले एक पोस्ट के जरिये, मुंबई की फ्रेंचाइजी का विरोध भी किया था। हालांकि, मैच के दौरान करवाहट हल्की दिखती भी है लेकिन खिलाड़ी इसे दबा लेते हैं। वहीं, कल के मुकाबले की अगर हम बात करें तो मुंबई ने पंजाब को मात्र 9 रन से हराया है और अब इस टीम का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

ये भी पढें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए अचानक हुआ टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल और आवेश खान की हुई सरप्राइज एंट्री

Mayank Kumar

मेरा नाम मयंक कुमार है और मैं एक क्रिकेट प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और खेलों का सच्चा...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!