आईपीएल 2026 (IPL 2026) धीरे-धीरे अब समाप्ति की ओर अग्रसर को रहा है। कुछ मैचों के बाद प्लेऑफस की शुरुआत हो जाएगी और इसी बीच बोर्ड ने काफी बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने रील बनाने वाले खिलाड़ियों और उनके परिवार पर कड़ा एक्शन लेते हुए बहुत ही सख्त नियम जारी कर दिए हैं, जिनके बारे में जानना सभी के लिए अनिवार्य है।
IPL 2026 के बीच BCCI ने जारी किए बड़े रूल्स

बता दें कि रिसेंटली कई ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। आईपीएल में हनी ट्रैपिंग, मैच फिक्सिंग और ड्रेसिंग रूम लीक्स की खबरें सामने आई हैं, जिस वजह से बीसीसीआई ने कड़े कदम उठाते हुए खिलाड़ियों और उनके परिवारों को लेकर सख्त नियम बना दिए हैं।
बोर्ड ने बनाए ये नियम
बोर्ड ने किसी भी खिलाड़ी के परिवार और रिश्तेदार को टीम होटल में ठहरने से साफ मना कर दिया है। रिसेंटली कई क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टीम होटल में रह रहे थे। लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें ऐसा करने पर रोक लगा दिया है।
साथ ही साथ बीसीसीआई ने सभी क्रिकेटर्स को रील बनाने और वीडियो बनाने से भी मना कर दिया है। इंडियन क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर्स आईपीएल में ब्लॉगिंग करते दिखाई दे रहे थे, जिस पर बीसीसीआई ने बैन लगा दिया है।
इस वजह से उठाया गया कठोर कदम
रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार खिलाड़ी, कमेंटेटर और सोशल मीडिया क्रिएटर्स अनजाने में ऐसी जानकारी शेयर कर रहे हैं, जिससे टीम की अंदरूनी बातें बाहर जा रही हैं और इसी के चलते मैच फिक्सिंग और भी कई तरह के अपराध होने की सम्भावना बढ़ रही है। इसी वजह ने अब मैदान, डगआउट और ड्रेसिंग रूम के आसपास वीडियो रिकॉर्डिंग पर नजर रखी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को मैच के दौरान डगआउट के पास मोबाइल से वीडियो बनाते हुए रोका गया था और एक को अपने यूट्यूब चैनल के लिए रिकॉर्डिंग करने को लेकर कानूनी नोटिस भी भेजा जाएगा। यानी कुल मिलाकर बोर्ड नहीं चाहती की आधिकारिक पहचान या IPL ड्रेस पहनने वाला कोई भी व्यक्ति मैदान के अंदर निजी कंटेंट शूट करे।
FAQs
आईपीएल 2026 के मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को हराकर शुभमन गिल ने बदल की IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल, अब ये 4 टीमें कर रही क्वालीफाई