Posted inIndian Premier League (IPL)

राजस्थान रॉयल्स को हराकर शुभमन गिल ने बदल की IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल, अब ये 4 टीमें कर रही क्वालीफाई

By Defeating Rajasthan Royals, Shubman Gill Reshapes the IPL 2026 Points Table; These 4 Teams Are Now Qualifying

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 9 मई, शाम 7:30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में हुए मैच को जीत शुभमन गिल की टीम ने आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल को पूरी तरह से उलट पलट कर दिया है और अब हमें अलग टीमें प्लेऑफ में जगह बनाते नजर आ रही हैं। तो आइए जान लेते हैं कौन हैं वो टीम्स जो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करते दिख रही हैं।

गुजरात टाइटंस ने बदल दी IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल

Gujarat Titans have reshaped the IPL 2026 Points Table.
Gujarat Titans have reshaped the IPL 2026 Points Table.

बता दें कि शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के शुरुआती दोनों मैचों में लगातार हारी थी। वहीं बीच में भी इसे लगातार दो हार का सामना करना पड़ा था। यानी ओवरऑल इस टीम को इस सीजन अब तक 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। हालांकि अपने अंतिम चार मैचों से यह लगातार जीत दर्ज करते आ रही है और उसने टेबल की टॉप टीमों को हराकर प्वाइंट्स टेबल को पूरी तरह से उलट-पुलट कर रख दिया है। अपने 11 मैचों में से 7 मैच जीत और चार मैच हार 14 अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

नेट रन कम होने की वजह से यह दूसरे स्थान पर है, वरना पहले पर ही होती। अब यह टीम अपने आने वाले तीन मैचों में से सिर्फ एक मैच जीत कर भी 16 अंक पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में इसका पहुंचना 90% कंफर्म हो जाएगा। वहीं अगर यह दो जीत जाती है तो हंड्रेड परसेंट इसकी सीट कंफर्म हो जाएगी। इसे अपने अगले मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने हैं।

यह भी पढ़ें: पहली बार ही कप्तानी में फ़ैल हुए यशस्वी, RR vs GT मैच को गिल की टीम ने किया अपने नाम, शुभमन के बल्ले का आया तूफान

ये चार टीमें बना सकती हैं जगह

बता दें कि इस समय (IPL 2026) अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप 4 में दिखाई दे रही हैं और यही चार टीम प्लेऑफ में भी जगह बना सकती हैं। राजस्थान रॉयल्स शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जाने के लिए प्रबल दावेदार लग रही थी।

लेकिन इस टीम ने जिस तरीके से लास्ट कुछ मैचों में प्रदर्शन किया है इसका क्वालीफाई करना इंपॉसिबल है। इसके अलावा अन्य टीमों को सभी मैचों में जीत दर्ज करना अनिवार्य है और इसलिए वो रेस से लगभग बाहर हैं।

कुछ ऐसी है IPL 2026 की अंक तालिका

आईपीएल 2026 (IPL 2026) अंक तालिका में इस समय सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंक के साथ पहले स्थान पर, गुजरात टाइटंस भी 14 अंक के साथ ही दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ तीसरे नंबर पर जबकि आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स 12-12 अंक के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंक के साथ छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंक के साथ सातवें, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8 अंक के साथ आठवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 6-6 अंक के साथ क्रमशः नवें और दसवें पायदान पर है। बता दें कि ऑफीशियली जिन टीमों का लगभग सफर खत्म हो चुका है। वो टीम मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स हैं।

FAQs

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में अभी कौन टॉप पर है?
सनराइजर्स हैदराबाद

यह भी पढ़ें: जयपुर में शुभमन गिल एंड कंपनी ने रचा इतिहास, RR vs GT मैच में हुई रिकार्ड्स की बारिश, फिसड्डी साबित हुए यशस्वी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!