Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

RR vs GT मैच में भीड़ गए जड़ेजा और बटलर, जड्डू ने जोस के उड़ाए होस, कहा, “तू मेरी जेब में है”

Jadeja and Buttler Face Off in RR vs GT Match; 'Jaddu' Stuns Jos, Declaring: "You're in My Pocket!"

RR vs GT: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच के दौरान जोस बटलर और रविंद्र जडेजा की जंग हो गई, जिसके बाद जडेजा ने कुछ ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

Ravindra Jadeja ने उड़ाए जोस बटलर के होश

Ravindra Jadeja Stuns Jos Buttler
Ravindra Jadeja Stuns Jos Buttler

बता दें कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले गेंदबाजी करते नजर आई और इस दौरान GT के बल्लेबाजों ने काफी दमदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल के खिलाफ शुभमन गिल की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान मैच के 12वें ओवर की रविंद्र जडेजा ने पहली गेंद जोस बटलर को डाली और बटलर ने बेहतरीन शॉट खेल एक चौका जड़ा और फिर दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक को रोटेट कर दिया। इसके बाद शुभमन गिल ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।

ओवरऑल जड्डू के तीसरे ओवर से 17 रन आए। इस दौरान 13वां ओवर यश राज पुंजा ने कराया और उन्हें भी 14 रन पड़े। हालांकि सबका बदला लेने जडेजा 14वें ओवर में आए और उन्होंने पहली गेंद जोस बटलर को कराई। बटलर फिर से बड़े शॉट का प्रयास करते दिखे उन्होंने रिवर्स स्वीप की कोशिश की, लेकिन मिस कर गए।

यह भी पढ़ें: पहली बार ही कप्तानी में फ़ैल हुए यशस्वी, RR vs GT मैच को गिल की टीम ने किया अपने नाम, शुभमन के बल्ले का आया तूफान

इसके बाद अगली ही गेंद पर रविंद्र जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। बटलर जडेजा की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लांग आफ पर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर का विकेट जडेजा ने पॉकेट स्टाइल में सेलिब्रेट किया। जडेजा ने दिखाया कि वह जोस बटलर को अपने पॉकेट में रखते हैं। यानी बटलर उनके बनी हैं और जब चाहे तब वह उन्हें आउट कर सकते हैं, जो की काफी हद तक सही भी है।

बता दें कि रविंद्र जडेजा ने अब तक जोस बटलर को 12 टी20 पारियों में कुल 66 गेंद कराईहैँ, जिसमें से 12 पारियों में उन्होंने 82 रन बनाए हैं और तीन बार जड्डू विकेट लेने में सफल रहे हैं। जोस का स्ट्राइक रेट इस दौरान मैच 124.24 का रहा है।

जीटी ने दर्ज की दमदार जीत

मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ हो मैच का अंत गुजरात टाइटंस के पक्ष में रहा। गुजरात में इस मुकाबले को 77 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया यह गुजरात टाइटंस की रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पिछली सबसे बड़ी जीत उसे 2023 क्वालीफायर मुकाबले में 62 रनों से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी। पहली बार गुजरात ने 70 से ज्यादा रनों के अंतर से कोई मैच अपने नाम किया है।

FAQs

RR vs GT मैच किसने जीता?

GT

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में रील बनाने वाले खिलाड़ियों और परिवारों पर एक्शन! इसके लिए BCCI ने बनाए ये सख्त नियम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!