Mohammed Shami won the 'Best Cricketer of the Year' award, defeated many legends, CM Yogi honored him with the title.

विश्वकप 2023 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की चारों ओर तारीफ हो रही है। विश्वकप के बाद से ही चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इस साल IPL भी नहीं खेल पाएंगे। टखने की चोट की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शमी लिंगामेंट की सर्जरी के लिए लंदन जाएंगे।

इस बीच मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। शमी को टाइम्स ऑफ इंडिया ने TOISA ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार से सम्मानित किया है। एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार मोहम्मद शमी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से सौंपा है।

Advertisment
Advertisment

शमी ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

मोहम्मद शमी ने जीता 'बेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर' का अवार्ड, कई दिग्गजों को पछाड़ा, CM योगी ने खिताब से नवाजा 1

पुरस्कार मिलने के बाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) काफी खुश दिखाई दिए। शमी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को दी है। शमी ने एक्स पर लिखा “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मुझे मुख्यमंत्री की ओर से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। योगी आदित्यनाथ सर, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में प्रतिष्ठित टाइम्स ऑफ इंडिया-टीओआईएसए पुरस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया गया!”

शमी को अर्जुन अवॉर्ड भी इस साल मिला

भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली खेल वार्षिक पुरस्कार में इस बार मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को अर्जुन अवॉर्ड का पुरस्कार भी मिला था। शमी ने खुद यह अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों लिया था। इस साल शमी समेत 25 अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी ये सम्मान मिला है।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 2023 में हुए वनडे विश्व कप में  सबसे विकेट हासिल किया था। उन्होंने विश्वकप में 23 विकेट हासिल किया था। विश्वकप में 3 बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए थे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ेंःऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर दोनों कप्तान हुए चोटिल, अब IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान