Pakistan Star Player Hints Break from T20I: भारत में आईपीएल 2026 का आयोजन हो रहा है। इसी दौरान पाकिस्तान में PSL का 11वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इसमें कई ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो हाल ही में टी20 इंटरनेशनल टीम से दरकिनार हुए या फिर उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं। इनमें एक नाम अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का भी है।
मोहम्मद रिजवान को काफी समय से पाकिस्तान (Pakistan) की टी20 टीम में नहीं चुना गया है और उन्होंने अपना आखिरी T20I मुकाबला 2024 में खेला था। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी रिजवान को नहीं चुना गया था। उम्मीद थी कि यह खिलाड़ी PSL में अच्छे प्रदर्शन के दम पर वापसी की दावेदारी पेश करेगा लेकिन रिज़वान का बल्ला बिलकुल भी नहीं चला है और वह 7 पारियों में 107 रन ही बना पाए हैं। उनकी टीम भी अभी तक अपने सातों मैच में हार झेल चुकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।
खराब प्रदर्शन को लेकर मोहम्मद रिजवान को जर्नलिस्ट ने घेरा

टी20 फॉर्मेट में जिस तरह से पाकिस्तान (Pakistan) के मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन कुछ समय से खराब रहा है, उनकी लगातार आलोचना हो रही है। PSL के मौजूदा सीजन में एक के बाद एक फ्लॉप प्रदर्शन के कारण रिजवान का टी20 गेम समाप्त माना जा रहा है। इस बीच 18 अप्रैल को जब उनकी टीम रावलपिंडीज को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने इस खिलाड़ी से टी२ फॉर्मेट से रिटायरमेंट या ब्रेक लेने को लेकर सवाल किया।
पत्रकार ने सलमान अली आघा का उदाहरण दिया, जो पाकिस्तान (Pakistan) की टी20 टीम के कप्तान हैं। सलमान ने हाल ही कहा था कि अगर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूती देने के लिए उन्हें T20I से दूर रहने की जरूरत पड़ती है तो वह तैयार हैं। कुछ ऐसा ही रिजवान से भी सवाल किया गया, जिसका उन्होंने काफी ईमानदारी से जवाब दिया।
टी20 क्रिकेट छोड़ने के सवाल पर मोहम्मद रिजवान का जवाब
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए मोहम्मद रिजवान ने कहा,
“जब मैं बिग बैश लीग में खेल रहा था, तो टीम चुनी गई थी , तब मैंने साफ-साफ कहा था कि इस प्रदर्शन के आधार पर मैं पाकिस्तान टीम में जगह पाने के लायक नहीं हूं। मैं वही व्यक्ति हूं जो आपके सामने बैठा हूं, और आप ही वो लोग थे जिन्होंने कहा था कि मैं छक्के नहीं मार सकता, अगर आपको याद हो। सच कहूं तो, अभी भी हारिस रऊफ मेरे ठीक पीछे बैठे हैं, और अगर हमारी वो बातचीत हुई थी, तो वो गवाह हैं। जब हम वहां खाना खा रहे थे, मैंने हारिस से कहा था कि बिग बैश लीग में मेरे मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए, मैं पाकिस्तान टीम में जगह पाने के लायक नहीं हूं। उस समय उसने मुझसे जो कहा था, वो मैं दोहरा नहीं सकता – लेकिन उसे पता है।”
मोहम्मद रिजवान ने वापसी का प्रयास जारी रखने की कही बात
पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान ने स्वीकार किया कि अभी वह खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी क्रिकेट छोड़ने का कोई इरादा नहीं बनाया है। रिजवान ने कहा,
“मैं यह कहना चाहता हूं कि हम सब इंसान हैं। मैंने शुरू से ही माना है कि मुझसे गलतियां हुई हैं और मेरा प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं हिम्मत हार जाऊंगा, आपके सामने हार मानकर बैठ जाऊंगा या क्रिकेट छोड़ दूंगा। अगर मुझमें हिम्मत होगी तो मैं खेलता रहूंगा। अगर नहीं, तो मैं पहले भी पाकिस्तान के कप्तान के पास जाकर कह चुका हूं कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है और मेरे जूनियर खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए।
Q: You didn’t perform in BBL or in Pindiz. It doesn’t look like you’ve got a future in the Pakistan team. Shouldn’t you retire from T20?
Muhammad Rizwan said, When I was playing in the BBL and the team got selected, I myself said I didn’t deserve a spot based on that… pic.twitter.com/8GCom9R5Yo
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 18, 2026
FAQs
PSL 2026 में मोहम्मद रिजवान ने अभी तक कितने रन बनाए हैं?
मोहम्मद रिजवान ने अपना आखिरी T20I किस साल खेला था?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK को बड़ा नुकसान, Ayush Mhatre 3 हफ्ते के लिए बाहर, अब सीधे इस दिन खेलेंगे मैच