MS Dhoni
MS Dhoni

IPL इतिहास के सबसे कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) सत्रहवें सीजन में CSK की कप्तानी नहीं कर रहे हैं और उनकी गैर हाज़िरी में टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) विकेट के पीछे से ऋतुराज गायकवाड़ को गाइड कर रहे हैं और इसी वजह से ऋतुराज का आत्मविश्वास भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

लेकिन कहा जा रहा है कि, पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अब जल्द ही आईपीएल को भी अलविदा कहने वाले हैं और उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बहुत अधिक मायूस हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

इस दिन संन्यास लेंगे MS Dhoni

अपना अंतिम IPL खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी, इस तारीख को खेलेंगे CSK के लिए अपना विदाई मैच 1

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में कहा जा रहा है कि, आईपीएल का यह सीजन उनके सत्र का आखिरी मैच साबित हो सकता है। एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में कहा जा रहा है कि, अगर CSK की टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करती है तो फिर ये उन मैचों के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। नहीं तो 18 मई के दिन बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इस वजह से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं MS Dhoni

CSK के पूर्व खिलाड़ी एमएस धोनी एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में कहा जा रहा है कि, जब से उन्होंने घुटनों की सर्जरी कराई है उसके बाद से वो लगातार स्ट्रगल कर रहे हैं और इसी वजह से वो अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो एमएस धोनी युवा खिलाड़ियों को मौका देने की वजह से ही खुद के संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि, एमएस धोनी की वजह से अरावेली अविनीश को विकेटकीपिंग करने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

कुछ इस प्रकार हैं आकड़े

अगर बात करें एमएस धोनी एमएस धोनी (MS Dhoni) के IPL करियर की तो इनका करियर बहुत ही शानदार रहा है और इन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है। एमएस धोनी ने अपने अभी तक के क्रिकेट करियर में खेले गए 258 मैचों में 39.49 की औसत और 137.7 के स्ट्राइक रेट से 5173 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियाँ भी निकली हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – टी20 वर्ल्ड कप में इस भारतीय खिलाड़ी की टीम इंडिया को खलेगी कमी, टूर्नामेंट से पहले ही हो गया चोटिल, पकड़ लिया बिस्तर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...