Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘मुझे ज्यादा पैसे…’, धोनी ने सालों बाद कबूला सच, बताया क्यों बने थे IPL 2008 में नीलामी का हिस्सा

MS Dhoni shocking revelation why he decided to enter the auction in 2008

MS Dhoni: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पहले संस्करण से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उन्हें एन श्रीनिवासन की मिल्कियत वाली इस फ्रेंचाइजी ने 2008 ऑक्शन के दौरान 1.5 मिलियन यानि 6 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। यह कीमत 2024 में बढ़कर 12 करोड़ हो गई है। हालांकि धोनी (MS Dhoni) चाहते थे तो किसी भी टीम का मार्की प्लेयर बनकर आराम से 1 मिलियन पा सकते हैं। ऐसा न कर खुद का नाम ऑक्शन लिस्ट में डालने के पीछे की बड़ी वजह का उन्होंने खुलासा किया है।

MS Dhoni ने इस वजह से अपना नाम ऑक्शन में दिया

MS Dhoni CSK
MS Dhoni CSK

आईपीएल के पहले सीजन के दौरान खिलाड़ियों की नीलामी के समय कुछ क्रिकेटर मार्की खिलाड़ी के तौर पर देखे जा रहे थे। उनमें से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी थे। माही ने एक साल पहले ही टीम इंडिया को 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनाया था। ऐसे में हर फ्रेंचाइजी उन्हें अपने खेमे का हिस्सा बनाना चाहती थी। हालांकि वह किसी टीम का मार्की खिलाड़ी बनने के बजाय ऑक्शन में कूद पड़े। उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा,

“शुरुआत में जब पांच मार्की खिलाड़ियों की घोषणा की गई तो मुझसे भी एक फ्रेंचाइजी का मार्की खिलाड़ी बनने के लिए संपर्क किया गया था। मुझे तुरंत फैसला लेना था। मैंने सोचा कि मैं 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम का कप्तान था, मैं ऐसा करूंगा तो मुझे आसानी से 1 मिलियन डॉलर मिल सकते हैं। तो चलिए जोखिम लेते हैं। चलिए नीलामी में एंट्री करते हैं। अगर तीन में से दो टीमें जिनमें मार्की खिलाड़ी नहीं हैं वो फ्रेंचाइजी अगर मुझमें दिलचस्पी लेती हैं तो इससे मेरी कीमत और ज्यादा बढ़ सकती है।”

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के दुलारे खिलाड़ी की चमकी किस्मत, रांची टेस्ट में बुमराह को करेगा रिप्लेस, तो इस पर्ची खिलाड़ी की होगी छुट्टी

शानदार रहा है सीएसके के साथ MS Dhoni का सफर

फैंस के बीच “थाला” के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय दिग्गज एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मौजूद हैं। यह फ्रेंचाइजी उन्हें हर साल 12 करोड़ की फीस देती है। 42 वर्षीय खिलाड़ी ने भी उन्हें निराश नहीं किया है और अपनी कप्तानी में कुल पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) सीएसके को ट्रॉफी जिताई है। साथी ही आपको बता दें कि यह इकलौती ऐसी टीम है जिसने 12 दफा प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है। वहीं 10 बार फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है।

 

IPL से पहले KKR और CSK को लगा बड़ा झटका, एक साथ चोटिल हुए ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, अब आईपीएल से होंगे बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!