RCB vs LSG LIVE Streaming: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में कल शाम 7:30 बजे आरसीबी और एलएसजी एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरने को पूरी तरह से तैयार हैं और दोनों ही टीमें इस मैच को भी अपने नाम करने की कोशिश करते नजर आएंगी।
ऐसे में 15 अप्रैल को होने वाले इस मैच में दोनों टीमों की ओर से काफी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में जो कोई भी इस मैच का लाइव लुफ्त नहीं उठा सकेगा वो काफी बड़ा बदकिस्मत होगा। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम अपने इस आर्टिकल के जरिए आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होने जा रहे इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
15 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी दोनों टीमों की टक्कर

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उसे जीत मिली है। जबकि सिर्फ एक में उसने हार का स्वाद चखा है। लेकिन ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर गायंट्स को 4 में से 2 में हार और 2 में ही जीत मिली।
दोनों टीमों का अगला मैच दोनों का पांचवा मैच होगा। 15 अप्रैल, बुधवार शाम 7:30 बजे दोनों टीमों की आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में टक्कर होने वाली है। दोनों टीमें आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगी। इस बीच एक जबरदस्त फाइट देने मिल सकती है। चूंकि दोनों टीमों को हेड टू हेड आंकड़े भी काफी सही हैं।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
ट्रॉफी कम्पेरिजन किया जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक जबकि ऋषभ पंत की टीम ने एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीती है। यहां तक की ये टीम कभी फाइनल भी नहीं गई।
वहीं हेड टू हेड दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मैच हुए हैं। इसमें से 4 में RCB जबकि 2 में LSG ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच लास्ट सीजन एक मुकाबला खेला गया था और उसे आरसीबी ने ही जीता था। अब देखना होगा कि इस बार कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें: RCB को बड़ा झटका! Virat Kohli नहीं खेलेंगे LSG के खिलाफ मुकाबला, इस वजह से रहेंगे बाहर
स्टार स्पोर्ट्स और जिओ हॉटस्टार पर होगा लाइव प्रसारण
बताते चलें कि आरसीबी और एलएसजी के मैच का लाइव प्रसारण मोबाइल यूजर्स के लिए जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट पर होगा। जबकि टीवी यूजर्स इसका मजा स्टार स्पोर्ट्स के चैनल के जरिए ले सकेंगे।
स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर आप अलग-अलग भाषाओं के जरिए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले को देखा जा सकता है। वहीं जिओ हॉटस्टार पर भी अलग-अलग भाषाओं में मैच का मजा लिया जा सकता है।