Posted inक्रिकेट (Cricket)

मुंबई इंडियंस ने हारकर भी बनाया जबरदस्त वर्ल्ड रिकॉर्ड, कार्तिक शर्मा ने चेन्नई के लिए रचा इतिहास; जानें CSK vs MI मैच के 20 बड़े Records

मुंबई इंडियंस ने हारकर भी बनाया जबरदस्त वर्ल्ड रिकॉर्ड, कार्तिक शर्मा ने चेन्नई के लिए रचा इतिहास; जानें CSK vs MI मैच के 20 बड़े Records

CSK vs MI Records: आईपीएल 2026 में 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और मुंबई को 8 विकेट से हराया। चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 160 रन बनाए।

इस मैच में भी कई जबरदस्त रिकॉर्ड बने और कुछ अहम आंकड़े भी सामने आए। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेख में CSK vs MI मैच के 20 अहम रिकॉर्ड लाए हैं।

CSK vs MI मैच में बने ये 20 रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने हारकर भी बनाया जबरदस्त वर्ल्ड रिकॉर्ड, कार्तिक शर्मा ने चेन्नई के लिए रचा इतिहास; जानें CSK vs MI मैच के 20 बड़े Records

1. CSK vs MI मैच अंशुल कंबोज के करियर का 50वां T20 रहा।

2. IPL की एक पारी में पावरप्ले में एमआई के बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक छक्के:

  • 7 – सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, मुंबई, 2008
  • 5 – रोहित शर्मा बनाम केकेआर, मुंबई, 2026
  • 5 – रयान रिकेल्टन बनाम सीएसके, चेन्नई, 2026*

3. आईपीएल 2026 में सबसे कम बल्लेबाजी औसत (न्यूनतम 100 रन)

4. एक आईपीएल पारी में एमआई बल्लेबाज द्वारा बिना चौके के सबसे ज्यादा रन:

  • 62* – नितीश राणा बनाम पीबीकेएस, इंदौर, 2017 (7 छक्के)
  • 37* – हार्दिक पांड्या बनाम डीसी, दुबई (दुबई), 2020 (5 छक्के)
  • 37 – रयान रिकेल्टन बनाम सीएसके, चेन्नई, 2026* (5 छक्के)
  • 36* – अंबाती रायडू बनाम सीएसके, कोलकाता, 2015 (3 छक्के)

5. आईपीएल में चेन्नई में CSK के खिलाफ MI के सर्वोच्च पारी स्कोर:

  • 202/7, 2008
  • 159/4, 2015
  • 159/7, 2026*
  • 155/4, 2019
  • 155/9, 2025

6. आईपीएल 2026 में डेथ ओवरों में एक गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट (16-20):

  • 10*-अंशुल कंबोज (सीएसके)
  • 8-भुवनेश्वर कुमार (आरसीबी)
  • 6 – ईशान मलिंगा (एसआरएच)

7. मुंबई इंडियंस T20 क्रिकेट में 50000 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई।

8. आईपीएल में अंशुल कंबोज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े:

  • 3/13 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2025
  • 3/22 बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2026
  • 3/32 बनाम एमआई, चेन्नई, 2026*
  • 3/35 बनाम डीसी, चेन्नई, 2026

9. हार्दिक पांड्या के लिए IPL पारी में 100 से कम स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 15 गेंदें)

  • 15.78 – 3(19) बनाम एसआरएच, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), 2018
  • 43.75 – 7(16) बनाम एसआरएच, विशाखापट्ट्नम, 2016
  • 62.50 – 15(24) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2017
  • 64.70 – 11(17) बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2025
  • 78.26 – 18(23) बनाम सीएसके, चेन्नई, 2026

10. रुतुराज गायकवाड़ ने T20 क्रिकेट में 200 छक्के पूरे किए।

11. आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 34 – सुरेश रैना (171 पारियां)
  • 24 – रुतुराज गायकवाड़ (79 पारियां)*
  • 22 – एमएस धोनी (215 पारियां)
  • 20 – फाफ डू प्लेसी (86 पारियां)

12. टी20 में सीएसके के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर:

  • 40 – सुरेश रैना
  • 24 – रुतुराज गायकवाड़*
  • 23 – एमएस धोनी
  • 21 – फाफ डू प्लेसी

13. आईपीएल में सीएसके की एमआई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत (बचे हुए गेंदों के आधार पर)

  • 20, मुंबई (वानखेड़े), 2015
  • 14, चेन्नई, 2023
  • 11, मुंबई (वानखेड़े), 2023
  • 11, चेन्नई, 2026*

14. CSK vs MI मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया, जो विकेटों के लिहाज से मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसकी बड़ी जीत है।

15. यह पहली बार है जब MI ने चेन्नई में CSK के खिलाफ लगातार तीन मैच हारे हैं।

16. 2014 और 2023 के बाद यह तीसरी बार है जब सीएसके ने आईपीएल सीजन में एमआई के खिलाफ लीग में दोहरी जीत हासिल की है।

17.20 साल 6 दिन की उम्र में, कार्तिक शर्मा आयुष म्हात्रे (17 साल 291 दिन) के बाद आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले CSK के दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं।

18. आईपीएल की एक पारी में 50 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के सीएसके बल्लेबाज:

  • 17 वर्ष 291 दिन – आयुष म्हात्रे बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2025
  • 20 वर्ष 6 दिन – कार्तिक शर्मा बनाम एमआई, चेन्नई, 2026*
  • 21 वर्ष 148 दिन – सुरेश रैना बनाम एमआई, चेन्नई, 2008

19. आईपीएल की एक पारी में MI के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी:

  • 19 वर्ष 195 दिन – संजू सैमसन (आरआर), मुंबई, 2014
  • 19 वर्ष 232 दिन – शुभमन गिल (केकेआर), कोलकाता, 2019
  • 20 वर्ष 6 दिन – कार्तिक शर्मा (सीएसके), चेन्नई, 2026*
  • 20 वर्ष 83 दिन – देवदत्त पडीक्कल (आरसीबी), दुबई, 2020
  • 20 वर्ष 138 दिन – श्रेयस अय्यर (डीडी), दिल्ली, 2015

20. आईपीएल में सीएसके के लिए सर्वाधिक रन:

  • 4865 – एमएस धोनी
  • 4687-सुरेश रैना
  • 2747 – रुतुराज गायकवाड़*
  • 2721 – फाफ डू प्लेसी
  • 2198 – रवींद्र जडेजा

FAQs

CSK vs MI मैच में मुंबई इंडियंस ने कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
T20 क्रिकेट में 50000 रन

यह भी पढ़ें: CSK vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table: चेन्नई को बड़ी जीत का मिला फायदा, सातवीं हार से मुंबई की कहानी हुई खत्म!

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!