IPL 2026 Points Table After CSK vs MI Match: चेन्नई में खेले गए IPL 2026 के 44वें मैच में घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। पिच आसान नहीं थी, इसी वजह से मुकाबला ज्यादा हाई-स्कोरिंग नहीं रहा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 का टारगेट दिया था, जिसे चेन्नई ने 18.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह एक बार फिर मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस को चिर प्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी।
इस मुकाबले में जीत से चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और उसे IPL 2026 Points Table में भी फायदा हुआ है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की आगे जाने की संभावनाएं लगभग खत्म नजर आ रही हैं और अनाधिकारिक रूप से उसे बाहर कहा जा सकता है।
मुंबई को हराने से चेन्नई को IPL 2026 Points Table में हुआ एक स्थान का फायदा

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स भले ही अपनी लय में पूरी तरह से नजर नहीं आई लेकिन उसे मुंबई इंडियंस को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस सीजन जब पहली बार दोनों की भिड़ंत हुई तो चेन्नई ने 103 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, अब दूसरी टक्कर में 8 विकेट से बाजी मारी। इस जीत के कारण IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स फिर से छठे स्थान पर आ गई है।
शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद, चेन्नई को एक पायदान नीचे खिसका दिया था लेकिन आज उल्टा हो गया। छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई के 9 मैचों में 8 अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रन रेट के मामले में CSK बेहतर स्थिति में है। इसी वजह से IPL 2026 Points Table में रुतुराज गायकवाड़ की टीम को एक स्थान का फायदा हुआ है।
IPL 2026 Points Table में मुंबई इंडियंस की हालत खराब
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए मैच दर मैच चीजें मुश्किल होती जा रही हैं। IPL 2026 Points Table में नौवें स्थान पर काबिज मुंबई ने अभी तक 9 मैचों में सिर्फ 7 जीत दर्ज की हैं और उसे 7 हार का सामना करना पड़ा है। अब यहां से अपने सब मैच जीतकर भी हार्दिक पांड्या की टीम अधिकतक 14 अंक तक ही जा सकती है, जो प्लेऑफ में स्थान के लिए गारंटी नहीं, क्योंकि दूसरी टीमों के मैचों के नतीजे भी अहम होंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले भी IPL 2026 Points Table में MI नौवें स्थान पर थी लेकिन नेट रन रेट -0.784 था, जो अब -0.803 हो गया है।
CSK vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table अपडेट
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | पंजाब किंग्स | 8 | 6 | 1 | 1 | 13 | +1.043 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | 1+.42 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.832 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | 0+.510 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.192 |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 4 | 5 | 0 | 8 | +0.005 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 4 | 5 | 0 | 8 | -0.895 |
| 8 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 2 | 6 | 1 | 5 | -0.751 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | 0.803 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -1.106 |
ऐसा रहा CSK vs MI मैच का हाल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन 20 ओवर खेलने के बावजूद 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई। पारी में नमन धीर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। इसके बाद, 37 रनों के साथ रयान रिकेलटन दूसरे टॉप स्कोरर रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपनी पारी में 11 गेंद शेष रहते 160/2 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज की। चेन्नई की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा और 67 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कार्तिक शर्मा ने भी नाबाद रहकर 54 रन बनाए। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर के खाते में एक-एक विकेट आया।
FAQs
CSK vs MI मैच को जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर आ गई है?
यह भी पढ़ें: CSK vs MI: चेन्नई की जीत में चमके रुतुराज-कार्तिक, मुंबई की 8 विकेट से हार; प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म