PBKS vs LSG : आईपीएल 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी। यह मैच 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत PBKS के पास 9 अंक हैं और टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 5 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। LSG के खाते में फिलहाल 4 अंक हैं और टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि शानदार लय में चल रही पंजाब किंग्स अपनी जीत की रफ्तार बरकरार रख पाती है या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में पलटवार कर अंक तालिका में ऊपर चढ़ने में सफल होती है।
PBKS vs LSG : मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स
यह मुकाबला कल शाम न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मुकाबले की शुरुआत 7:30 बजे (लोकल टाइम) से होगी।
मुल्लांपुर की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जा रही है, जहां बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों को मदद मिल सकती है। शाम के समय खेले जाने वाले इस मैच में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जो दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला ले सकती है।
यहाँ देखें PBKS vs LSG मैच का लाइव स्ट्रीम
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच होने वाले अहम मुक़ाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकता है। यह मैच डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल पर यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के द्वारा अलग-अलग भाषाओं में इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।
PBKS vs LSG: हेड टू हेड आंकड़े
बताते चलें कि आईपीएल में अब तक पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से दोनों टीमों ने 3-3 मैचों में जीत दर्ज की है।
ऐसे में हेड टू हेड आंकड़े पूरी तरह बराबरी के नजर आते हैं, जिससे साफ है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बढ़त बनाकर अपने रिकॉर्ड को बेहतर करती है।
PBKS vs LSG मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, लॉकी फर्ग्यूसन
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान) , निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मिचेल मार्श, अक्षत रघुवंशी, एडेन मार्करम, अर्शिन कुलकर्णी, शाहबाज़ अहमद, वानिंदु हसरंगा, आकाश सिंह, आवेश खान, दिग्वेश सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी
ये भी पढ़े : बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, 4 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू