आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है और मौजूदा चैंपियन RCB ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने अब तक 13 मैचों में नौ जीत और चार हार के साथ 18 अंक हासिल किए हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है।
आरसीबी का आखिरी लीग मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा, जहां टीम की नजर इस मैच को जीतकर 20 अंक हासिल करने के साथ-साथ टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित करने पर होगी।
इसी बीच टीम मैनेजमेंट ने आखिरी समय पर एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है और एक घातक विदेशी ओपनर को टीम में शामिल किया है, जो खराब फॉर्म से जूझ रहे जेकब बैथल को रिप्लेस करेगा। आइए जानते हैं कौन है वह खिलाड़ी?
इस खिलाड़ी की वापसी से RCB को बड़ी राहत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट इस हफ्ते के अंत तक भारत लौट सकते हैं। उंगली में चोट लगने के कारण वह पिछले एक महीने से टीम से बाहर थे। सॉल्ट को 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें IPL से दूरी बनानी पड़ी थी।
फिल सॉल्ट की बाईं उंगली में चोट बाउंड्री बचाने के प्रयास के दौरान लगी थी। चोट गंभीर होने के कारण वह आगे कोई मुकाबला नहीं खेल सके और रिकवरी के लिए अपने घर लौट गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया और पूरी तरह फिट होने पर अब टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की नजरें अब फिल सॉल्ट की फिटनेस और उनकी टीम में वापसी पर टिकी हुई हैं। यदि RCB अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने में सफल रहती है, तो टीम प्लेऑफ में मजबूत स्थिति के साथ प्रवेश करेगी। हालांकि टीम मैनेजमेंट सॉल्ट को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा और उन्हें प्लेऑफ मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट रखने की रणनीति अपना सकता है।
आईपीएल 2026 में फिल सॉल्ट का प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट ने IPL 2026 में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 202 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 33.67 और स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी को दर्शाता है।
सॉल्ट ने इस सीजन में दो अर्धशतक भी लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 78 रन रहा है। चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर रहने के बावजूद उन्होंने टीम को तेज शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई है।
बेथेल की खराब फॉर्म से बढ़ी चयन की चुनौती
फिल सॉल्ट की अनुपस्थिति में जैकब बेथेल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह लगातार प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। सात पारियों में सिर्फ 96 रन बनाने वाले बेथेल का प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है।
दूसरी तरफ वेंकटेश अय्यर ने पिछले मुकाबले में शानदार 73 रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। वहीं कप्तान रजत पाटीदार भी वापसी के करीब हैं। ऐसे में RCB के लिए प्लेइंग इलेवन तय करना आसान नहीं होगा और टीम चयन को लेकर मैनेजमेंट के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में हलचल, IPL खेलेंगे मोहम्मद आमिर! पाकिस्तान से आएंगे अब सीधा भारत