Posted inक्रिकेट (Cricket)

अंतिम मैच जीतकर भी क्वालीफाई नहीं कर पायेगी पंजाब किंग्स, अब सिर्फ ये समीकरण दिलाएगा प्लेऑफ़ का टिकट

अंतिम मैच जीतकर भी क्वालीफाई नहीं कर पायेगी Punjab Kings, अब सिर्फ ये समीकरण दिलाएगा प्लेऑफ़ का टिकट

Punjab Kings Playoff Scenario After 15 Points: आईपीएल 2026 में जब पहला चरण समाप्त हुआ था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स को करो या मरो की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इस टीम ने अपने शुरुआती सात मैचों में बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया था और छह में जीत हासिल की थी, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस तरह पंजाब ने 13 अंक हासिल कर लिए थे।

तब संभावना जताई जा रही थी कि पंजाब किंग्स (Punjab Kings) 10 या 11 मैच खेलकर ही प्लेऑफ में जगह बना सकती है लेकिन फिर किस्मत ऐसी पलटी की पंजाब की टीम को एक के बाद एक लगातार छह हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से अब 13 मैचों के बाद भी उसके 13 ही अंक हैं। अभी श्रेयस अय्यर की टीम को अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलना है। ऐसे में उसके पास 15 अंकों तक जाने का मौका है, लेकिन ये प्लेऑफ की गारंटी नहीं है।

15 अंकों के बावजूद पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को प्लेऑफ की रेस से होना पड़ सकता है बाहर

अंतिम मैच जीतकर भी क्वालीफाई नहीं कर पायेगी Punjab Kings, अब सिर्फ ये समीकरण दिलाएगा प्लेऑफ़ का टिकट

आईपीएल में प्लेऑफ के लिए न्यूनतम 16 अंक सुरक्षित माने जाते हैं लेकिन कई बार टीमों को इतने पॉइंट्स के साथ भी बाहर होना पड़ा है। ऐसे में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के पास सिर्फ 15 अंकों तक ही पहुंचने का मौका है। इसके लिए भी उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 23 मई को अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करनी पड़ेगी।

अगर ऐसा होता है और पंजाब की टीम (Punjab Kings) 15 पॉइंट्स हासिल कर लेती है तो भी दो टीमें ऐसी हैं, जो उसका खेल खराब कर सकती हैं। ये दो टीमें राजस्थान रॉयल्स और कोलकता नाइट राइडर्स हैं। ऐसे में हम आपको पूरा समीकरण बताते हैं, जिससे पंजाब की टीम प्लेऑफ में जा सकती है।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 15 अंक के साथ इस तरह मिल सकती है प्लेऑफ में एंट्री

प्लेऑफ जाने की रेस में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मजबूत दावेदार हैं। बाकी अभी चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी टक्कर देने के लिए हैं लेकिन इनके पास सिर्फ 14 अंकों तक ही जाने का मौका है। वहीं, RR के पास 16 अंक और KKR के पास 15 अंक हासिल करने की संभावना है।

इसी वजह से पंजाब किंग्स को दुआ करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी लीग मैच 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाए, ताकि आरआर के 14 अंक ही रहें। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने शेष दोनों मैचों में से एक में हार मिले या फिर दोनों में जीत मिलती है तो नेट रन रेट के मामले में पंजाब से आगे ना हो। अगर केकेआर सिर्फ एक मैच जीतती है तो उसके कुल 13 अंक ही होंगे। वहीं, दोनों मुकाबलों में जीत से 15 अंक हो जाएंगे। ऐसे में पंजाब और कोलकाता के बीच फैसला नेट रन रेट से होगा।

FAQs

15 अंक हासिल करने के बावजूद पंजाब किंग्स को किन दो टीमों से खतरा रहेगा?
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स

यह भी पढ़ें: कौन हैं Harsh Dubey, Manav Suthar और Gurnoor Brar? जिन्हें पहली बार टीम इंडिया में मिली जगह, अब खेलेंगे AFG सीरीज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!