Team India : भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया का चयन भी हो चुका है। इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद भारतीय टीम (Team India) टेस्ट फॉर्मेट में नए संयोजन के साथ मैदान पर उतरने वाली है।
चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ युवा चेहरों पर भी भरोसा जताया है। ऐसे में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI सामने आ चुकी हैं। आइये जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह।
केएल राहुल और जायसवाल करेंगे ओपनिंग
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत (Team India) की ओर से ओपनिंग की जिम्मेदारी उपकप्तान केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल संभालते हुए नजर आ सकते हैं। ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टेस्ट में टीम इंडिया की ओपनिंग करते नज़र आएंगे। टीम मैनेजमेंट इस जोड़ी पर भरोसा जता सकती है, क्योंकि दोनों बल्लेबाजों ने अलग-अलग परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है।
केएल राहुल अपनी तकनीक और अनुभव के दम पर पारी को स्थिरता देने की क्षमता रखते हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकती है।
कप्तान शुभमन गिल के साथ ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत का मिडिल ऑर्डर मजबूत नज़र आ सकता है। तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन का खेलना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। उनके बाद पांचवें स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उतर सकते हैं।
वहीं छठे नंबर पर टीम मैनेजमेंट अतिरिक्त ऑलराउंडर के साथ उतरना चाहती है, तो नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है, जो बल्लेबाजी के साथ तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका भी निभा सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों पर होगी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत नजर आ सकता है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभाल सकते हैं, जबकि उनका साथ वॉशिंगटन सुंदर देंगे। इसके अलावा युवा स्पिनर मानव सुथार को भी प्लेइंग-XI में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं।
वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज आक्रमण की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं।
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ Team India की संभावित प्लेइंग XI:
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।