Posted inक्रिकेट (Cricket)

गुजरात को हराने पर बेंगलुरु को हुआ जबरदस्त फायदा, गिल की टीम को लगा झटका, जानें RCB vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table

गुजरात को हराने पर बेंगलुरु को हुआ जबरदस्त फायदा, गिल की टीम को लगा झटका, जानें RCB vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table After RCB vs GT Match: आईपीएल के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दमदार प्रदर्शन जारी है और टीम ने सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेंगलुरु में खेले अपने सातवें मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट से जीत का परचम लहराया। पहले खेलते हुए गुजरात ने 206 का टारगेट सेट किया था, जिसे रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में टॉस हारने के बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इस दौरान साई सुदर्शन ने बेहतरीन शतक जड़ा और 100 रनों की पारी खेली। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 206/5 का स्कोर बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 81 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस जीत से IPL 2026 Points Table में बेंगलुरु की टीम को फायदा हुआ है और उसने टॉप 2 में जगह बना ली है। वहीं, गुजरात टाइटंस को नुकसान झेलना पड़ा है।

गुजरात को हराने के बाद IPL 2026 Points Table में बेंगलुरु ने टॉप 2 में मारी एंट्री

गुजरात को हराने पर बेंगलुरु को हुआ जबरदस्त फायदा, गिल की टीम को लगा झटका, जानें RCB vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table

मौजूदा आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से IPL 2026 Points Table में भी अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से जरूर झटका लगा था लेकिन टीम ने अपनी गलतियों को सुधारा और अब गुजरात टाइटंस को पटखनी दे दी।

गुजरात को हराने के बाद, बेंगलुरु के खाते में 7 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और उसने IPL 2026 Points Table में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी तीसरे स्थान पर थी लेकिन अब एक स्थान की छलांग लगाई है। हालांकि, इसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स को झटका लगा है और उसे नेट रन रेट में पिछने के कारण तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है।

हालांकि, IPL 2026 Points Table के टॉप में अभी भी पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ बरकरार है। वहीं, चौथे स्थान पर 8 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद मौजूद है। जबकि 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स काबिज है।

IPL 2026 Points Table में गुजरात को हार से हुआ नुकसान

गुजरात टाइटंस के लिए पिछले दो मैच काफी खराब रहे। जहां उसे पहले मुंबई इंडियंस के हाथों 99 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले को हारने पर गुजरात को IPL 2026 Points Table में पोजीशन के लिहाज से नुकसान नहीं हुआ और टीम अभी भी सातवें स्थान पर बरकरार है लेकिन उसका नेट रन रेट माइनस में ही है।

IPL 2026 Points Table में गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 6 अंक ही अर्जित कर पाई है। वहीं, GT का नेट रन रेट -0.790 है। दिल्ली कैपिटल्स के भी 6 ही पॉइंट्स हैं लेकिन बेहतर NRR के कारण टीम पांचवें स्थान पर है। आठवें और नौवें स्थान पर 4-4 अंक के साथ MI और LSG है। वहीं, सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर 3 अंक के साथ KKR है।

RCB vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 11 +1.420
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 5 2 0 10 +1.101
3 राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 0 10 +0.790
4 सनराइजर्स हैदराबाद 7 4 3 0 8 +0.820
5 चेन्नई सुपर किंग्स 7 3 4 0 6 +0.118
6 दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 6 -0.130
7 गुजरात टाइटंस 7 3 4 0 6 -0.790
8 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 4 -0.736
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 2 5 0 4 -1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879

FAQs

IPL 2026 Points Table में बेंगलुरु की टीम किस स्थान पर आ गई है?
दूसरे स्थान
IPL 2026 Points Table में सातवें स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस के कितने अंक हैं?
6

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया, विराट-पडीक्कल ने जड़े अर्धशतक, सुदर्शन का शतक गया बेकार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!