Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs LSG Full Preview: पिच, प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग और मैच प्रेडिक्शन? पूरी जानकारी यहां

RCB vs LSG Full Preview: पिच, प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग और मैच प्रेडिक्शन? पूरी जानकारी यहां

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का रोमांचक सफर आगे बढ़ता जा रहा है। अब टूर्नामेंट में फैंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह पहली टक्कर होगी।

दोनों के प्रदर्शन की बात करें तो काफी अंतर रहा है और साफ़ तौर पर बेंगलुरु की टीम थोड़ी मजबूत नजर आती है। हालांकि, लखनऊ को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उनके पास भी कई होनहार खिलाड़ी हैं।

RCB vs LSG मैच प्रीव्यू

RCB vs LSG Full Preview: पिच, प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग और मैच प्रेडिक्शन? पूरी जानकारी यहां

आईपीएल 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार, 15 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी, स्टेडियम बेंगलुरु में होगा। मौजूदा सीजन में बेंगलुरु की टीम ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं, लखनऊ की टीम ने चार मैचों में दो ही जीत दर्ज की हैं और 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

RCB ने अपने पिछले मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया था। वहीं, LSG को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

RCB vs LSG मैच डिटेल्स

  • मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स
  • स्टेडियम: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 
  • तारीख: 15 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

RCB vs LSG, IPL में हेड टू हेड आंकड़े

  • मैच – 6
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते – 4
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते – 2
  • टाई – 0
  • बेनतीजा – 0

RCB vs LSG मैच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए ही मददगार माना जाता है और ऐसा ही कुछ RCB vs LSG मैच में भी देखने को मिल सकता है। इस वेन्यू पर मौजूदा सीजन में दो मुकाबले खेले गए हैं और इस दौरान चारों पारियों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। वहीं, हाईएस्ट स्कोर 250 है, जो बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था।

ऐसे में एक बार फिर से रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद जरूर मिलती है और दोनों ही टीमों के पेसर इसका फायदा उठाना चाहेंगे। आमतौर पर चिन्नास्वामी को चेजिंग ग्राउंड माना जाता है। इसी वजह से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जा सकता है।

RCB vs LSG संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडीक्कल

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बदोनी

RCB vs LSG मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

पावरप्ले का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (60-70), लखनऊ सुपर जायंट्स (50-60)

10 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (110-120), लखनऊ सुपर जायंट्स (90-100)

15 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (140-150), लखनऊ सुपर जायंट्स (125-135)

20 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (200-210), लखनऊ सुपर जायंट्स (180-190)

सबसे ज्यादा रन: फिल साल्ट (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)

सबसे ज्यादा विकेट: जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जायंट्स)

30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज:  फिल साल्ट और रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मिचेल मार्श और आयुष बदोनी (लखनऊ सुपर जायंट्स)

30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: विराट कोहली और जितेश शर्मा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ऋषभ पंत और निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)

2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स)

2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), अवेश खान और दिग्वेश राठी (लखनऊ सुपर जायंट्स)

विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

FAQs

RCB vs LSG मुकाबला कब खेला जाना है?
15 अप्रैल
RCB vs LSG मैच में कौन सी टीम जीत हासिल करेगी?
RCB

यह भी पढ़ें: काव्या मारन को प्रपोज करने पहुंचा फैन, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल, SRH मालकिन ने दिया जवाब

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!