Posted inIndian Premier League (IPL)

काव्या मारन को प्रपोज करने पहुंचा फैन, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल, SRH मालकिन ने दिया जवाब

Fan Arrives to Propose to Kavya Maran; Video Goes Viral on Social Media, SRH Owner Responds

Kavya Maran, SRH: आईपीएल 2026 में बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राज्य के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी दमदार रहा और इसे SRH ने 57 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत से SRH की मालकिन काव्या मारन काफी ज्यादा खुश नजर आईं और मैच खत्म होने के बाद जब वापस लौट कर रही थी, तो एक फैन ने उन्हें गुलाब गिफ्ट किया।

Kavya Maran को एक फैन ने गिफ्ट किया नीले रंग का गुलाब

A fan gifted Kavya Maran a blue rose.
A fan gifted Kavya Maran a blue rose.

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन लिफ्ट में अपने परिवार के साथ थीं और उनके बगल में उनके पिता कल कलानिधि मारन भी मौजूद थे। जब फैन ने उन्हें नीले रंग का गुलाब दिया। काव्या ने बिना किसी देरी उसे एक्सेप्ट किया और मुस्कुराते हुए थैंक्यू भी कहा। उस गुलाब को लेने के बाद वो काफी ज्यादा खुश भी नजर आईं और उनकी खुशी देख कई फैंस को भी अच्छा लगा।

चूंकि हर एक नॉर्मल क्रिकेट प्रेमी की तरह ही इस खेल को लेकर उत्साहित रहती हैं। हमेशा उन्हें मैदान पर खिलाड़ियों को सपोर्ट करते देखा गया है। जब भी उनकी टीम अच्छा करती है वो खुश होती हैं और जब भी टीम खराब करती हैं उन्हें दुःख होता है। मगर वो हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं और उनका जमकर सपोर्ट करती हैं।

Kavya Maran कर रही हैं अनिरुद्ध रविचंदर को डेट

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी के अनुसार एसआरएच की मालकिन काव्या मारन इस समय भारतीय म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर को डेट कर रही हैं और कुछ समय बाद दोनों शादी के बंधन में भी बंद सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों में से किसी ने भी अपने लव स्टोरी का इजहार नहीं किया है। लेकिन कई बार एक दूसरे संग दिखाई दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: हैदराबाद के सामने राजस्थान ढेर, लगातार 4 जीत के बाद मिली पहली हार; हिंगे-साकिब ने 8 विकेट लेकर तोड़ी कमर

57 रन से एसआरएच ने जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बीते दिन एसआरएच और आरआर का मैच खेला गया। इस दौरान SRH ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। इस दौरान इसके कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंद में 91 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 40 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 रन बनाए। विरोधी टीम की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे ज्यादा दो विकेट लेने में कामयाब रहे। जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को एक-एक सफलता मिली।

रन चेस करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की काफी खराब शुरुआत हुई और यह टीम लड़खड़ाते हुए 19 ओवर में 159 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और 57 रन से मैच हार गई। इस दौरान इसके लिए सबसे ज्यादा रन डेवन फरेरा ने बनाए। उन्होंने 69 रन की पारी खेली। जबकि रविंद्र जडेजा ने 45 रन की पारी खेली। तुषार देशपांडे ने अंत में तीन छक्के जड़कर 25 रन बनाए। एसआरएच की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन दोनों ने डेब्यू करते हुए दो-दो विकेट लिए। वहीं ईशान मलिंगा के नाम 2 सफलता आई।

FAQs

काव्या मारन की उम्र क्या है?
33 साल
काव्या मारन किसे डेट कर रही हैं?
अनिरुद्ध रविचंदर

यह भी पढ़ें: दिल छू लेने वाला VIDEO! बेटे की कामयाबी पर भावुक हुए Praful Hinge के माता-पिता, बोले- ‘आज गर्व है’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!