Mumbai Indians
Mumbai Indians

बीते दिनों IPL 2024 की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई थी और उस अपडेट में इस बात का जिक्र था कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Hardik Pandya) को टीम की कप्तानी से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त करते ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का पूरा फैन बेस दो भागों में बंट गया और एक वर्ग तो हार्दिक पंड्या का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरा वर्ग मुंबई इंडियंस को बॉयकॉट करने की मांग कर रहा है।

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि, इस फैसले के बाद सिर्फ समर्थक ही मायूस हुए हैं और वो बगावत पर उतर रहे हैं बल्कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कई खिलाड़ी भी अब बगावत करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर अपना द्वेष व्यक्त कर रहे हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि, ट्रेड विंडो के खुल जाने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कई खिलाड़ी टीम से बाहर जा सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma कर सकते हैं Mumbai Indians से बगावत

Rohit Sharma
Rohit Sharma

जब से यह खबर आई थी कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की कप्तानी से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है तभी से यह कहा जा रहा था कि, रोहित शर्मा अब खुद को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट से दूर करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की मानें तो रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स या फिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि मुंबई की मैनेजमेंट के अनुसार, रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में उनके लिए ही खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

ये खिलाड़ी भी कर सकते हैं Mumbai Indians से बगावत

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से अब सिर्फ रोहित शर्मा ही बगावत करते हुए दिखाई देंगे उनके अलावा उनके गुट के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो रोहित के जाते ही मुंबई की मैनेजमेंट का दामन छोड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि, रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से बगावत करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – IPL खेलने के लिए रिंकू सिंह को सिर्फ 55 लाख दे रहे शाहरुख़ खान, फ्लॉप खिलाड़ियों पर लुटा रहे अपनी करोड़ों की दौलत

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...