DC vs PBKS: IPL 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होगी। यह मुकाबला शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। डबल हैडर के कारण मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी।
इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी विपरीत रहा है। जहां पंजाब किंग्स जीत की राह पर बनी हुई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के साथ हार-जीत का खेल चल रहा है। ऐसे में DC vs PBKS मैच में घरेलू टीम दिल्ली का प्रयास फिर से जीत की लय तलाशने का होगा, जबकि पंजाब की नजर लगातार जीत के सिलसिले को बरकरार रखने पर होगी।
DC vs PBKS: पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति

IPL 2026 में पंजाब किंग्स इकलौती टीम है, जिसने अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है। पंजाब ने अपने सफर में अभी तक छह मैच खेले हैं और पांच जीत के साथ 11 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। एक मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। इसके अलावा अपने हर मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने धमाल मचाया है और विरोधी टीमों को धूल चटाई है।
दूसरी तरफ, अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स का सफर अभी तक मिलाजुला रहा है। इस सीजन दिल्ली ने अभी तक छह मैच खेले हैं, जिनमें तीन में जीत और तीन में हार मिली है। इस तरह डीसी के खाते में 6 अंक हैं।
DC vs PBKS मैच डिटेल्स
- मैच: दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स
- स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- तारीख: 25 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
DC vs PBKS: IPL में दिल्ली और पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 35
- दिल्ली कैपिटल्स : 17 जीत
- पंजाब किंग्स: 17 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 1
DC vs PBKS मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है लेकिन यहां पर गेंदबाजों को भी कई बार दबदबा बनाते देखा गया है। दिन का मैच होने के कारण पहली पारी में स्पिनर्स की अहम भूमिका हो सकती है। इस सीजन वेन्यू पर दो मैच हुए हैं, जिसमें से पिछला वाला हाई स्कोरिंग हुआ था और दोनों ही टीमों ने 200+ का स्कोर बनाया था। इस मैदान पर अब तक IPL के 99 मैच हुए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 मैच जीते हैं, जबकि 50 मुकाबलों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इससे पता चलता है कि यहां पर टॉस का नतीजा उतना अहमियत नहीं रखता है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 है।
DC vs PBKS दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगीडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा
DC vs PBKS मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: दिल्ली कैपिटल्स
पावरप्ले का स्कोर: पंजाब किंग्स (50-60), दिल्ली कैपिटल्स (40-50)
10 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (90-100), दिल्ली कैपिटल्स (80-90)
15 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (130-140), दिल्ली कैपिटल्स (120-130)
20 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (190-200), दिल्ली कैपिटल्स (180-190)
मैच में सबसे ज्यादा रन: श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)
मैच में सबसे ज्यादा विकेट: अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)
मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स )
मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल (पंजाब किंग्स), लुंगी एनगीडी और कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स )
विजेता: पंजाब किंग्स