Ruturaj Gaikwad dropped Shivam Dube from the playing XI: आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हो रहा है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की अहमियत दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस के लिहाज से काफी ज्यादा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर चौंकाते हुए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, क्योंकि इस वेन्यू को चेजिंग ग्राउंड माना जाता है।
दिल्ली ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव करते हुए समीर रिजवी और काइल जेमिसन को बाहर किया। वहीं, करुण नायर और लुंगी एनगिड़ी को मौका दिया। एनगिड़ी पहले भी खेल रहे थे लेकिन बीच में सिर पर चोट लगने के कारण दो मुकाबलों से बाहर थे। चेन्नई ने भी अपनी प्लेइंग XI में कार्तिक शर्मा, गुरजपनीत सिंह और अकील हुसैन को मौका दिया है। परिणामस्वरूप तीन खिलाड़ी बाहर भी किए गए, जिनमें एक नाम शिवम दुबे (Shivam Dube) का भी है।
DC vs CSK मैच में चेन्नई की प्लेइंग XI में शिवम दुबे क्यों नहीं हैं?

टॉस के दौरान कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बदलाव के बारे में बताया कि अकील हुसैन और गुरजपनीत सिंह आए हैं। हालांकि, रुतुराज ने यह नहीं बताया कि ये दोनों खिलाड़ी किसकी जगह पर आए हैं। इसी वजह से सभी को पूरी प्लेइंग XI आने का इंतजार था। जब अंतिम ग्यारह का खुलासा हुआ तो उसमें कार्तिक शर्मा भी थे, जो पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे। इसी वजह से कुल तीन खिलाड़ियों की एंट्री हुई। वहीं, बाहर जाने वाले खिलाड़ियों में रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर और शिवम दुबे (Shivam Dube) का नाम शामिल रहा।
घोष इंजरी के कारण शेष मैचों से बाहर हो चुके हैं। वहीं, प्रशांत ने गेंदबाजी में कुछ खास प्रभावित नहीं किया था। इसी वजह से इन दोनों का बाहर होना कुछ खास चौंकाने वाला नहीं रहा लेकिन दुबे को प्लेइंग XI में न देखकर हलचल मच गई। हालांकि, इसके जिम्मेदार खुद शिवम ही हैं, जो इस पूरे सीजन फील्डिंग में काफी निराश करते नजर आए।
खराब फील्डिंग के कारण शिवम दुबे (Shivam Dube) को प्लेइंग XI से किया गया बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे का मुख्य इस्तेमाल बल्लेबाज के रूप में होता आया है। उन्हें बीच के ओवरों में स्पिनर्स को हिट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से उनका इस्तेमाल मुख्य रूप से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही होता था। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम ने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया और इसी वजह से CSK ने भी फील्डिंग के दौरान भी शामिल करना शुरू कर दिया।
हालांकि, यह दांव गलत साबित हुआ, क्योंकि आईपीएल 2026 में अभी तक शिवम दुबे (Shivam Dube) ने काफी खराब फील्डिंग की। दुबे ने कई अहम मौकों पर बड़े बल्लेबाजों के कैच छोड़े, जिनके कारण टीम को खामियाजा भी भुगतना पड़ा। उन्होंने मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुख्य रूप से अपनी फील्डिंग से निराश किया था। इसी वजह से माना जा रहा है कि खराब फील्डिंग के कारण कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उन्हें फील्डिंग के दौरान प्लेइंग XI में रखने के बजाय इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा है।
DC vs CSK मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिड़ी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर्स: समीर रिज़वी, अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम, डेविड मिलर, आकिब नबी
FAQs
CSK vs DC मैच किस मैदान पर खेला जा रहा है?
यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS, Match Prediction: जानें किस टीम की जीत के चांस? इस बार 250+ नहीं बनेगा सिर्फ इतने रन का स्कोर