SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 में एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। इस सीजन में इनके बीच जब पहले मुकाबला खेला गया था तो तब पंजाब ने बाजी मारी थी और इस बार हैदराबाद की नजर बदला लेने पर होगी।
इस लेख में हम आपको SRH vs PBKS मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, संभावित प्लेइंग 11 और मैच के स्कोर संबंधी प्रेडिक्शन की जानकारी देने जा रहे हैं।
SRH vs PBKS मैच प्रीव्यू

आईपीएल के 19वें सीजन का 49वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 6 मई को शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 9 मैचों में 13 अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज है। पहले 7 मैचों में पंजाब की टीम अजेय रही थी, लेकिन अपने पिछले दोनों मैच गंवाए हैं। ऐसे में अब उसकी नजर वापसी करने पर होगी।
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद शानदार प्रदर्शन किया और पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार से पहले लगातार पांच जीत दर्ज की। इस सीजन अभी तक हैदराबाद की टीम ने 10 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और 12 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद का प्रयास पिछले मैच की गलतियों को सुधार कर पंजाब को मात देने का होगा।
SRH vs PBKS मैच डिटेल्स
- मैच: सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स
- स्टेडियम: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
- तारीख: 6 मई
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
SRH vs PBKS: IPL में हैदराबाद और पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 25
- सनराइजर्स हैदराबाद : 17 जीत
- पंजाब किंग्स: 8 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
SRH vs PBKS: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन मानी जाती है। तेज आउटफील्ड के कारण आसानी से रन बनते हैं। पिच से बाउंस भी एकसमान रहता है, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। हालांकि, जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, सतह के धीमे होने के कारण स्पिनर्स की भूमिका भी अहम हो जाती है। इस वेन्यू पर चेजिंग टीम ज्यादा सफल रही है। वहीं, पहली पारी का औसत स्कोर 173 के करीब है।
SRH vs PBKS: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक
SRH vs PBKS मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: पंजाब किंग्स
पावरप्ले का स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद (65-75), पंजाब किंग्स (60-70)
10 ओवर का स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद (120-130), पंजाब किंग्स (115-125)
20 ओवर का स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद (215-225), पंजाब किंग्स (220-230)
मैच में सबसे ज्यादा रन: अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)
मैच में सबसे ज्यादा विकेट: अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)
विजेता: पंजाब किंग्स
FAQs
SRH vs PBKS मैच कब खेला जाना है?
SRH vs PBKS मैच का संभावित विजेता कौन है?
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया हुई फाइनल , अय्यर(कप्तान), वैभव, प्रिंस, पाटीदार, रेडी……