Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs CSK: अभिषेक शर्मा और क्लासेन के अर्धशतक, मलिंगा की घातक गेंदबाज़ी से हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रनों से हराया

SRH vs CSK

SRH vs CSK: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) के बीच खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया। टॉस चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी और 10 रनों से मुकाबला हार गई। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतक जड़े, जबकि ईशान मलिंगा ने तीन अहम विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

194 रन तक पहुंची SRH, अंत में दिखा संघर्ष और संतुलन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को तेज शुरुआत मिली, जहां अभिषेक शर्मा ने महज़ 22 गेंदों पर 59 रन बनाकर पावरप्ले में मैच का रुख तय कर दिया। उनके साथ ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों पर 23 रन का उपयोगी योगदान दिया, हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।

कप्तान ईशान किशन का शून्य के स्कोर पर आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ , लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 39 गेंदों में 59 रन की अहम पारी खेली और स्कोर को मजबूती दी।

मध्य और डेथ ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार विकेट गंवाने पड़े, जिससे रन गति थोड़ी प्रभावित हुई, लेकिन निचले क्रम के छोटे-छोटे योगदानों की बदौलत टीम 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में सफल रही। गेंदबाज़ी में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कम्बोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मुकेश चौधरी ने 2 और गुरजपनीत सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।

अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक से SRH को मिली मजबूती

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अभिषेक शर्मा ने महज़ 22 गेंदों पर 59 रन ठोके, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए और टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

इसके बाद मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 39 गेंदों पर 59 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। क्लासेन ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया, जिससे टीम 194 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

SRH vs CSK : लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की पारी रही अधूरी

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी और 10 रनों से मुकाबला हार गई। टीम को शुरुआत में ही झटका लगा और रन गति भी दबाव में रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 30 रन और मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। सरफराज खान ने 25 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका।

आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने 21 रन और जेमी ओवरटन ने 16 रन बनाकर मैच को करीब लाने की कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। लगातार विकेट गिरने और साझेदारी की कमी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाज़ी में हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा को तीन , नीतीश कुमार रेड्डी को दो , जबकि प्रफुल हिंगे , साकिब हुसैन और शिवांग कुमार को एक – एक विकेट मिला।

ये भी पढ़े : ईशान किशन की फूटी किस्मत नहीं छोड़ रही साथ, 19 साल के इतिहास में बना डाला शर्मनाक ये रिकॉर्ड

FAQS

SRH बनाम CSK के मुकाबले का क्या नतीजा रहा ?

SRH ने CSK को 10 रनों से हराया

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!