Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs DC Match Prediction: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और विनर कौन? पूरी डिटेल

SRH vs DC Match Prediction: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और विनर कौन? पूरी डिटेल

SRH vs DC: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मुकाबले का आयोजन 21 अप्रैल को SRH के होम ग्राउंड में होगा, जहां उसने अपने पिछले मैच में लगातार दो जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। ऐसे में अब उसका इरादा दिल्ली को हराने का होगा। हालांकि, दिल्ली भी अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी।

ऐसे में फैंस को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। चलिए हम आपको SRH vs DC मैच से जुड़ी सभी जानकारी बताने जा रहे हैं, जिसमें मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्शन शामिल है।

SRH vs DC मैच प्रीव्यू

SRH vs DC Match Prediction: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और विनर कौन? पूरी डिटेल

IPL 2026 का 31वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को खेला जाएगा। SRH vs DC मुकाबले का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों के बीच अंक तालिका में पॉइंट्स में अंतर नहीं है, बस NRR के कारण SRH चौथे स्थान पर है, जबकि DC पांचवें स्थान पर है। हैदराबाद ने अभी तक छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ 6 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +0.566 का है। वहीं, दिल्ली ने पांच मैचों में इतनी ही जीत और 2 हार दर्ज की हैं। उसके भी 6 ही अंक हैं लेकिन नेट रन रेट +0.310 है।

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पहले ही काफी मजबूत नजर आ रही थी और अब गेंदबाजी भी पहले की तुलना में संतुलित नजर आ रही है। हालांकि, ट्रेविस हेड का फॉर्म जरूर चिंता का विषय है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी काफी अच्छा कर रही है लेकिन चिंता की बात ओपनर पथुम निसांका का खराब फॉर्म और नंबर तीन पर अभी तक कोई सॉलिड बल्लेबाज का ना मिलना है। ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी कुछ कमियों को सुधारकर मैदान में उतरना चाहेंगी।

SRH vs DC मैच डिटेल्स 

  • मैच: सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स
  • स्टेडियम: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद 
  • तारीख: 21 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

IPL में SRH vs DC का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 26
  • सनराइजर्स हैदराबाद : 13 जीत
  • दिल्ली कैपिटल्स : 12 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 1

SRH vs DC मैच के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम भी बल्लेबाजों के लिए ही मददगार माना जाता है। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में पहले मैच को छोड़ दें तो शेष दो हाई-स्कोरिंग रहे हैं। पिछली चार में से तीन पारियों में 180+ का स्कोर बना है। इससे साफ पता चलता है कि यहां पर गेंदबाजों को मुश्किलें आती हैं। हालांकि, तेज गेंदबाज अपनी विविधताओं के दम पर सफल हो सकते हैं। इसका उदाहरण हमने SRH vs CSK मैच में देखा था।

इस वेन्यू पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है। आंकड़ों के आधार पर अभी तक खेले गए 86 IPL मैचों में 37 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 48 मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम के नाम रहे हैं।

SRH vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: लियाम लिविंगस्टोन

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी दार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर

SRH vs DC मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: दिल्ली कैपिटल्स

पावरप्ले का स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद (60-70), दिल्ली कैपिटल्स (50-60)

10 ओवर का स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद (110-120), दिल्ली कैपिटल्स (90-100)

15 ओवर का स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद (140-150), दिल्ली कैपिटल्स (130-140)

20 ओवर का स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद (200-210), दिल्ली कैपिटल्स (190-200)

मैच में सबसे ज्यादा रन: अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)

मैच में सबसे ज्यादा विकेट: लुंगी एनगिडी (दिल्ली कैपिटल्स)

मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद), केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स )

मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद), लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स )

विजेता: सनराइजर्स हैदराबाद

FAQs

SRH vs DC मुकाबला कब खेला जाना है?
21 अप्रैल
SRH vs DC मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है?
सनराइजर्स हैदराबाद

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच शादी के बंधन में बंधा LSG खिलाड़ी! वेडिंग PHOTOS सोशल मीडिया पर छाई

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!