Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs KKR Playing-XI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी

SRH vs KKR Playing-XI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी

SRH vs KKR Playing XI: आईपीएल 2026 में इस सप्ताह फैंस को शनिवार (2 मई) को दो मुकाबले देखने को नहीं मिलेंगे, क्योंकि CSK vs MI मैच ही केवल होना है। हालांकि, रविवार, 3 मई को डबल हैडर का रोमांच देखने को मिलेगा। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर होगी। इस सीजन दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला है।

पिछली बार कोलकाता में SRH vs KKR मुकाबला हुआ था, लेकिन इस बार हैदराबाद में खेला जाएगा। कोलकाता की नजर अपने घरेलू मैदान पर मिली हार का बदला लेने पर होगी। अंक तालिका में हैदराबाद की टीम 9 मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता की टीम 8 मैचों में 5 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

SRH vs KKR मैच टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

SRH vs KKR Playing-XI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी

आईपीएल 2026 का 45वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 2 मई को खेला जाएगा। यह मुकाबला दिन में होगा, इसी वजह से मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी, जबकि टॉस आधा घंटे पहले यानी 3 बजे होगा। वहीं, मुकाबले का वेन्यू हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम है, जहां इस सीजन चार मैच हुए हैं। पहले मैच को छोड़कर, शेष तीन मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं।

इसी वजह से एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस मैदान पर खेले गए पिछले तीन मैचों में जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की है, उसे ही जीत हासिल हुई है। इसी वजह से SRH vs KKR मैच में टॉस जीतकर दोनों कप्तानों की नजर पहले बल्लेबाजी करने पर हो सकती है।

इस सीजन जब ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। मैच में SRH ने 226/8 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में ही 161 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

SRH vs KKR: कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच आंकड़ों के लिहाज से काफी अंतर देखने को मिलता है और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी नजर आता है। अभी तक इनके बीच 31 मैच हुए हैं, जिनमें 20 केकेआर ने और 11 एसआरएच ने जीते हैं। हालांकि, पिछले तीन मैचों में दो बार सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है। मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए SRH का पलड़ा भारी लग रहा है।

SRH vs KKR मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में बदलाव की उम्मीद कम

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद लगातार जीत दर्ज कर रही है और उसने पिछले पांच मैचों में हार का सामना नहीं किया है। हैदराबाद ने शुरूआती चार मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की थी लेकिन इसके बाद कुछ बदलाव किए और इसका उन्हें फायदा भी मिला। टीम ने पहले 7 मैच ईशान किशन की कप्तानी में खेले लेकिन अब पिछले दो मैचों से कमान पैट कमिंस संभाल रहे हैं। कमिंस ने भी आकर टीम के माहौल और कॉम्बिनेशन को ज्यादा बदलने की कोशिश नहीं की और उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं, जो पहले खेल रहे थे। इसी वजह से SRH vs KKR मैच में भी किसी तरह के बदलाव की उम्मीद कम ही नजर आती है।

SRH KKR मैच के लिए कोलकाता की प्लेइंग XI में मथीशा पथिराना आ सकते हैं नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन शुरूआती छह मैचों में खास नहीं रहा। इस दौरान टीम को 5 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। हालांकि, इसके बाद अपने पिछले दोनों मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच काफी रोमांचक रहा था, जिसमें अजिंक्य रहाणे की टीम को सुपर ओवर में जीत हासिल हुई थी। ऐसे में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नज़र नहीं आती, लेकिन तेज़ गेंदबाज मथीशा पथिराना की एंट्री हो सकती है। पथिराना ने फैंटेस संबंधी समस्याओं के कारण देर से स्क्वाड ज्वाइन किया और पिछले मैच में भी नहीं खेले थे। हालांकि, उम्मीद है कि उन्हें SRH के खिलाफ उतारा जा सकता है।

SRH vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, इशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर) कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना/रोवमैन पॉवेल

FAQs

SRH vs KKR मैच कब खेला जाना है?
3 मई

यह भी पढ़ें: SRH vs KKR LIVE: कब, कहां और कैसे देखें हैदराबाद बनाम कोलकाता मैच? पूरी डिटेल एक क्लिक में

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!