Posted inIndian Premier League (IPL)

SRH vs KKR LIVE: कब, कहां और कैसे देखें हैदराबाद बनाम कोलकाता मैच? पूरी डिटेल एक क्लिक में

SRH vs KKR LIVE: When, Where, and How to Watch the Hyderabad vs Kolkata Match? Full Details in One Click

SRH vs KKR LIVE: आईपीएल 2024 की फाइनलिस्ट रही कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। दोनों ही टीमें इस मैच के लिए तैयारी में जुटी हुई हैं। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच के टाइमिंग, डेट, वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और हेड टू हेड आंकड़ों पर भी बात करेंगे।

3 मई को होगा SRH vs KKR मैच

The SRH vs KKR match will take place on May 3.
The SRH vs KKR match will take place on May 3.

आईपीएल 2026 में रविवार, डबल हेडर में 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स एक दूसरे के आमने सामने होने जा रही हैं। एसआरएच और केकेआर का यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस सीजन की इन दोनों टीमों की यह दूसरी टक्कर होने जा रही है। पिछली बार जब दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने थी तब एसआरएच ने 65 रनों से जीत दर्ज की थी।

कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और हालिया रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों की मौजूदा हालात की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद 9 मैचों में से 6 मैचों में जीत और तीन मैचों में हार के साथ 12 अंक पर है और अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने अपने अंतिम पांच मैचों में लगातार जीत दर्ज की है।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने 8 में से दो मैच में सिर्फ जीत सकी है। जबकि 5 में उसे हार मिली है और एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। इस समय 5 के साथ यह टीम अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 हैदराबाद और 20 केकेआर ने जीते हैं। अब देखना होगा कि इस बार का यह मैच कौन सी टीम जीतेगी और कौन दिखाएगा अपना दम।

यह भी पढ़ें: IPL हिस्ट्री में ऐसा करने वाले पहले ओपनर बने KL Rahul, इतिहास के पन्नो में दर्ज करवाया अपना नाम

यहां देखें SRH vs KKR LIVE मैच

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने जा रहे मुकाबले को लाइव जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के साथ ही साथ स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। इस मुकाबले का मजा डिजिटल फैंस जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं।

वहीं टीवी यूजर स्टार स्पोर्ट्स के जरिए यह मैच देख सकते हैं। जिओ हॉटस्टार पर 10 से अधिक भाषाओं में मैच का मजा लिया जा सकता है और स्टार स्पोर्ट्स पर भी अलग-अलग भाषाओं में मैच देखा जा सकता है।

FAQs

SRH vs KKR मैच कब होगा?
3 मई
SRH vs KKR मैच लाइव कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: “सब ठीक था, हैंडशेक हुआ…” नो-हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आघा का खुलासा, बताया चौंकाने वाला सच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!