Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अमेरिका पहुंचते ही इस दिग्गज ऑलराउंडर से छिनी गई उपकप्तानी, कप्तान के खिलाफ खिलाड़ियों के मन में भर रहा था जहर

T20 World Cup 2024: As soon as he reached America, this veteran all-rounder was stripped of his vice-captaincy, he was filling the minds of the players with hatred against the captain

T20 World Cup 2024: 2 जून से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए लगभग सभी टीमें अमेरिका पहुंच गई हैं और वहां पहुंचकर उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस समय सभी टीमें वार्म अप मैच खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करते दिखाई दे रही हैं।

लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच एक स्टार ऑल राउंडर से उपकप्तान का पद छीन लिया गया है और साथ ही उसे टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वह खिलाड़ी कौन है, जिसके साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के आगाज से पहले इतना बड़ा स्कैम कर दिया गया है।

T20 World Cup 2024 से पहले इस खिलाड़ी को किया गया टीम से बाहर

T20 World Cup 2024: As soon as he reached America, this veteran all-rounder was stripped of his vice-captaincy, he was filling the minds of the players with hatred against the captain

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि कनाडा टीम (Canada Team) के स्टार ऑल राउंडर हर्ष ठाकेर (Harsh Thaker) हैं, जिन्हे कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की टीम में शामिल नहीं किया है। हर्ष ठाकेर ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और उन्होंने कनाडा बोर्ड के खिलाफ सवाल भी उठाए हैं।

हर्ष ठाकेर ने कही ये बात

कनाडा टीम के उपकप्तान हर्ष ठाकेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि पांच मई को चोटिल होने के बाद उन्हें क्रिकेट कनाडा के फिजियो और टीम डॉक्टर के पास भेजा गया था, जहां उन्हें बताया गया था कि वह टी20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। लेकिन ये थोड़ा जोखिम भरा काम हो सकता है। हाल ही में डॉकटरों का भी मानना था कि वह वर्ल्ड कप के आखिरी दो मैचों में खेल सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि उनसे कहा गया था कि वह अपनी रिकवरी पर ध्यान दें और टीम के टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले 24 मई को फिटनेस टेस्ट के लिए तैयार रहे। हर्ष ठाकेर ने कहा कि वह टेस्ट के लिए तैयार थे और उनकी चोट ठीक हो चुकी थी। लेकिन उन्हें अचानक फिटनेस टेस्ट से पहले ही टीम से बाहर कर दिया गया, जिसको लेकर उन्होंने काफी समय तक बोर्ड के कई लोगों से बात करने की कोशिश की।

लेकिन किसी ने उनका कोई जवाब नहीं दिया। इस बात से वह काफी दुःखी हैं और उन्होंने अपने पोस्ट के आखिरी में लिखा है कि वह इस तरह के व्यवहार से काफी दुखी और निराश हैं। उन्हें लगा कि ये बातें शेयर करनी चाहिए, जिस वजह से उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harsh Thaker (@harshthaker24)

कुछ ऐसा है हर्ष ठाकेर का क्रिकेट करियर

बता दें कि हर्ष ठाकेर ने अब तक 27 टी20 मैचों की 19 पारियों में 26.00 की औसत और 136.84 के स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़ा है। इसके अलावा उन्होंने 23 विकेट भी लिए हैं। उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 12 मैचों में 384 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। वनडे में उन्होंने कुल 14 विकेट भी लिए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL चैंपियन बनते ही रिंकू सिंह को लगा 440 वोल्ट का झटका, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हुए बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!