Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

श्रीलंका ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले सिर्फ 2 खिलाड़ियों को मिली जगह

Team India

Team India: टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में शुभमन गिल की कप्तानी में ज़िम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही है. टी20 सीरीज में अब तक हुए 4 मुक़ाबलों के बाद टीम ने 3 में जीत और 1 में हार का सामना किया है. ज़िम्बाब्वे दौरे के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया को अपनी अगली सीरीज श्रीलंका में खेलनी है. श्रीलंका में टीम इंडिया (Team India) को 3 टी20 और 3 वनडे मुक़ाबले की सीरीज खेलनी है. जिसके लिए जल्द ही सिलेक्शन कमेटी 15 सदस्यीय टीम स्क्वाड का ऐलान कर सकती है.

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए चुनी जाने वाली संभावित स्क्वाड से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्शन कमेटी ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में मौजूद केवल 2 खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में मौका देने वाली है.

यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका

Team India

टीम इंडिया (Team India) के ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए चुने गए टीम स्क्वाड में मौजूद स्टार बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर केवल 2 खिलाड़ी साबित हो सकते है जिन्हें सिलेक्शन कमेटी श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम स्क्वाड में मौका दे सकती है. अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को इंटरनेशनल लेवल पर वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

केएल राहुल को मिल सकती है श्रीलंका वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्शन कमेटी श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकते है.

ऐसे में श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी की जिम्मेदारी दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल को प्रदान की जा सकती है. केएल राहुल (KL Rahul) ने इससे पहले साल 2023 के अंत में हुई साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 2-1 से मात दी थी.

श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और हर्षित राणा

यह भी पढ़े: श्रीलंका दौरे के शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब ये 15 खिलाड़ी केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए भरेंगे उड़ान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!