Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टीम इंडिया के छोटे विराट कोहली की चमकी किस्मत, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा को करेगा रिप्लेस

Virat Kohli

Virat Kohli: टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में ज़िम्बाब्वे दौरे पर है. ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया ने अब तक 3 टी20 मुक़ाबले खेले है. इन 3 टी20 मुक़ाबलों में टीम इंडिया ने 2 मुक़ाबलों में जीत और 1 में हार का सामना किया है. ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया अपना चौथा टी20 मुक़ाबला 13 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेलेगी.

चौथे टी20 मुक़ाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम के प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करते हुए अपने जिगरी दोस्त अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को टीम से बाहर करके उनकी जगह पर सोशल मीडिया पर छोटे विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम से मशहूर खिलाड़ी को टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलने का मौका मिल सकता है.

अभिषेक शर्मा को किया जा सकता है प्लेइंग 11 से बाहर

Virat Kohli

टीम इंडिया (Team India) के लिए अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 3 टी20 मुक़ाबले खेले वाले अभिषेक शर्मा ने अपने प्रतिभा से सबको खूब प्रभावित किया है लेकिन ज़िम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को तीसरे टी20 मुक़ाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करनी पड़ी और उस दौरान वो केवल 10 रन ही बना पाए. जिस वजह से टीम मैनेजमेंट चौथे टी20 मुक़ाबले से उन्हें बाहर करके उनकी जगह पर स्पेशलिस्ट मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ को मौका दिया जा सकता है.

चौथे टी20 मैच में रियान पराग को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका

असम से पहले भारतीय खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) जिन्होंने ज़िम्बाब्वे दौरे के पहले मुक़ाबले में टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्हें अब तक केवल एक ही मुक़ाबले में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला है. रियान पराग ने अपने इंटरनेशनल लेवल पर अब तक केवल 2 रन बनाए है.

जिस वजह से टीम मैनेजमेंट चौथे टी20 मुक़ाबले में टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जगह रियान पराग को टीम इंडिया (Team India) के लिए प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका दे सकती है.

रियान पराग को छोटे विराट कोहली के नाम से किया जाता है ट्रोल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रियान पराग (Riyan Parag) को सोशल मीडिया छोटे कोहली के नाम से खूब ट्रोल किया जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि रियान पराग क्रिकेट फील्ड पर विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे ही स्टाइलिश लगते है वहीं अपनी छोटी- छोटी पारियों में रियान पराग कुछ ऐसे शॉट लगाते है जो काफी दर्शनीय होते है लेकिन वो अपनी पारी को अधिक देर पर तक चला पाने में असमर्थ रहते है. जिस वजह से रियान पराग (Riyan Parag) को सोशल मीडिया पर छोटे कोहली के नाम से ट्रोल किया जाता है.

यह भी पढ़े: विराट कोहली को टीम इंडिया में खेलते नहीं देखना चाहती BCCI, गंभीर के हाथों बर्बाद कराना चाहती है करियर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!