Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 में खिलाड़ियों के बीच हुई 4 सबसे बड़ी इंटेंस लड़ाई, जब हाथापाई तक को उतारू हो गए थे खिलाड़ी

IPL 2026

IPL 2026 players involved in fights : IPL 2026 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। हालांकि इस सीजन को सिर्फ चौकों-छक्कों, रोमांचक मुकाबलों और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शनों के लिए ही याद नहीं किया जाएगा, बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक और विवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान कई ऐसे मौके देखने को मिले जब खिलाड़ियों का आक्रामक रवैया चर्चा का विषय बन गया। कुछ घटनाओं में तो मामला इतना बढ़ गया कि खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ने और हाथापाई तक की स्थिति में नजर आए। ऐसे विवादों ने फैंस के बीच भी खूब बहस छेड़ी। आइए जानते हैं आईपीएल 2026 की चार सबसे बड़ी और इंटेंस लड़ाइयों के बारे में, जिन्होंने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

IPL 2026 में खिलाड़ियों के बीच हुई 4 सबसे बड़ी इंटेंस लड़ाई

1. निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या

Krunal Pandya reacts after heated on-field exchange with Nicholas Pooran in  LSG vs RCB clash - SportsTak

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या के बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिला। मैच के दौरान एक तेज बाउंसर के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और कंधे से कंधा टकराते नजर आए।

मैच समाप्त होने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल पूरी तरह शांत नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में पूरन को क्रुणाल का कॉलर पकड़ते हुए देखा गया, हालांकि बाद में दोनों टीमों ने इसे मजाक और दोस्ताना बातचीत का हिस्सा बताया। इसके बावजूद यह घटना पूरे सीजन की सबसे चर्चित भिड़ंतों में शामिल रही।

2. विराट कोहली और ट्रेविस हेड

Explained: What happened between Virat Kohli and Travis Head that led to  frosty post-match scenes | Cricket

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई तनातनी पूरे सीजन की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल रही। मैच के दौरान कोहली और हेड के बीच लगातार स्लेजिंग देखने को मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली ने हेड पर कुछ तंज कसे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भी पलटवार किया।

कोहली की पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हेड ने भी उन्हें जवाब देते हुए कुछ टिप्पणी की, जिससे मैदान पर माहौल और गर्म हो गया। हालांकि असली विवाद मैच खत्म होने के बाद देखने को मिला, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे।

ट्रेविस हेड ने कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और क्रिकेट जगत में इसकी खूब चर्चा हुई। हालांकि बाद में किसी भी खिलाड़ी ने इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन यह भिड़ंत आईपीएल 2026 की सबसे हाई-वोल्टेज लड़ाइयों में गिनी गई।

3. संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई तीखी बहस

Sanju Samson's MS Dhoni-esque stumping rattles Heinrich Klaasen. SRH batter  loses cool - India Today

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। हैदराबाद 181 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और क्लासेन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल रहे थे।

इसी दौरान संजू सैमसन ने स्टंपिंग की अपील की, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने क्लासेन को आउट करार दे दिया। फैसला आते ही सैमसन काफी देर तक क्लासेन को घूरते नजर आए। जवाब में क्लासेन भी उनकी ओर बढ़े, जिससे मैदान पर तनाव बढ़ गया और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

हालांकि मामला ज्यादा गंभीर होने से पहले अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने विवाद को भुलाकर खेल भावना का परिचय दिया, लेकिन मैदान पर हुई यह झड़प आईपीएल 2026 की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल रही।

4. नितिश राणा और अंपायर के बीच हुई तीखी बहस

IPL 2026: Nitish Rana punished for 'audible obscenity' after umpire  argument in CSK vs DC - Yahoo Sports

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में नितिश राणा का अंपायर के साथ विवाद काफी चर्चा में रहा। दरअसल, 19वें ओवर के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स ने पसीने से भीगे ग्लव्स बदलने की अनुमति मांगी, लेकिन अंपायरों ने आईपीएल के नियमों का हवाला देते हुए उनकी मांग ठुकरा दी। इससे नाराज नीतीश राणा डगआउट से बाहर आ गए और चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करने लगे।

मामला तब और गर्मा गया जब स्टब्स अगली ही गेंद पर आउट हो गए। मैच के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने राणा को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया और उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ एक डिमेरिट अंक भी दिया। यह घटना आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित विवादों में से एक रही।

ये भी पढ़े : एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट की डेट का हुआ ऐलान, भारत-पाक समेत हिस्सा लेंगी ये 8 टीमें

FAQS

IPL 2026 के फाइनल में किस टीम का आमना-सामना होगा ?

RCB vs GT

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!