GT vs RCB, IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 बजे गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाना है। वैसे तो यह मैच GT के होम ग्राउंड में हो रहा है और उसी को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन आईपीएल के एक रूल के वजह से जीटी का यह सपना अधूरा रह जाएगा और आईपीएल ट्रॉफी आरसीबी लेकर बेंगलुरु रवाना हो जाएगी।
टूट सकता है GT का सपना
आईपीएल 2022 के जरिए अपना आईपीएल डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस ने डेब्यू सीजन में ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया था और उसके बाद यह टीम 2023 सीजन के भी फाइनल में गई थी, जहां पर उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में बारिश आई थी और बारिश ने GT का खेल बिगाड़ दिया था और एक बार फिर बारिश के वजह से ही जीटी का दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो सकता है, क्योंकि आज के मैच में भी बारिश के काफी ज्यादा आसार हैं।
बारिश के नियम से टूट जाएगा GT का सपना

दरअसल, बारिश को लेकर एक नियम बनाया गया है अगर फाइनल मैच में बारिश आती है और बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता तो अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को ख़िताब सौंप दिया जाएगा। ऐसे में जीटी बिना कुछ करें मैच हार जाएगी, क्योंकि आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉप किया था।
वैसे तो दोनों ही टीमों के अंक बराबर थे। लेकिन नेट रन रेट के चलते आरसीबी ने पहले स्थान पर फिनिश किया था और उसी के चलते उसे चैंपियन बना दिया जाएगा। हालांकि ऐसा होने के लिए भी आरसीबी की किस्मत बहुत ज्यादा स्ट्रांग होनी चाहिए। यानी अगर जीटी की किस्मत उम्मीद से ज्यादा खराब रहती है और बारिश बिल्कुल भी नहीं रुकती तभी ऐसा संभव हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 से सूर्यकुमार यादव बाहर, Team India को मिले नए कप्तान-उपकप्तान! नाम आए सामने
कम से कम कराया जाएगा एक ओवर का मैच
बता दें कि आईपीएल 2026 फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यही नहीं अगर फाइनल मैच में आज बारिश आते रहती है तो और मैच नहीं हो पता तो कल मैच हो जाएगा या अगर बारिश रुक जाती है तो देर से भी मैच शुरू हो जाएगा।
अगर 5-5 ओवर का भी आज मैच होना संभव रहा तो मैच कराकर नतीजा निकाल लिया जाएगा और अगर यह भी संभव न हो सका और अगले दिन भी बारिश होते रही तो एक ओवर का मैच कराके नतीजा निकाला जाएगा। यानी GT का बारिश के वजह से खेल बिगड़ सकता है। लेकिन 2 दिन का समय होने के चलते चीजें आसान भी हो सकती हैं।
FAQs
GT vs RCB, IPL 2026 Final कहां देखें?
यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की कार्बन कॉपी मिला पाकिस्तान में, VIDEO देख फैंस को अपनी आंखों पर नहीं हो रहा यकीन