Rohit Sharma: इन दिनों भारत में वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है। जिसमें रोजाना एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया ने अबतक के वर्ल्ड कप में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच क्रिकेट जगत को लेके एक बहुत बुरी खबर आई है। क्रिकेट के पहले सुपर फैन कहे जाने वाले श्रीलंका के पर्सी अभयसेकरा का कल यानी 30 अक्टूबर को निधन हो गया है।
87 साल की उम्र में श्रीलंका में पर्सी अभयसेकरा का निधन हो गया है। पर्सी अभयसेकरा क्रिकेट जगत में अंकल पर्सी के नाम से फेमस थे। श्रीलंका के पर्सी अभयसेकरा यानी अंकल पर्सी का टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से भी गहरा कनेक्शन था। आइए जानते हैं पूरी खबर।
क्रिकेट के पहले सुपरफैन अंकल पर्सी का हुआ निधन

पूरी दुनिया में अंकल पर्सी (Uncle Percy) के नाम से मशहूर पर्सी अभयसेकरा श्रीलंका क्रिकेट टीम के बहुत बड़े फैन थे। एक लंबी बीमारी के चलते 30 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। साल 1989 के वर्ल्ड कप से लेकर अब तक वह श्रीलंका को सपोर्ट करने हर जगह जाते थे। श्रीलंका क्रिकेट टीम की जर्सी पहने श्रीलंका का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए उन्हें सालों से देखा जाता रहा है।
श्रीलंका में उनका बहुत मान सम्मान था। अर्जुन राणातुंगा, अरविंद डि सिल्वा और कुमार संगाकरा जैसे दिग्गज क्रिकेटर से उनकी दोस्ती थी। इसके अलावा भी कई और बड़े क्रिकेटरों से उनके अच्छे रिश्ते रहे। हाल ही में श्रीलंकाई सरकार ने उनके इलाज के लिए उन्हें 50 लाख श्रीलंकाई रुपए भी दिए थे।
हाल ही में Rohit Sharma भी मिले थे Uncle Percy से
साल 2023 के एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी अंकल पर्सी (Uncle) से मिलने कोलंबो उनके घर गए थे। 87 साल के पर्सी अभयसेकरा तब ज्यादा चल फिर नहीं पाते थे। इसीलिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खुद उनसे मिलने गए थे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।
पर्सी अभयसेकरा रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के बड़े प्रशंसक थे।रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा विराट कोहली और एमएस धोनी से भी उनके अच्छे रिश्ते थे। 2015 के दौरान टीम इंडिया जब श्रीलंका के दौरे पर गई थी तब विराट कोहली ने पर्सी अभयसेकरा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में आमंत्रित किया था।
Also Read: श्रीलंका मैच से पहले रोहित शर्मा हुए चोटिल, हाथ बुरी तरह हुआ फ्रैक्चर, नहीं खेलेंगे मुकाबला