Champions Trophy 2025: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के जीतने के बाद टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान न केवल भारतीय दिग्गज खिलाड़ी बल्कि कई और देशो के दिग्गज खिलाड़ी ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है.
इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में अपनी टीम के कैंपेन ख़त्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिग्गज ओपनर ने संन्यास से वापसी करने का ऐलान किया है. उन्होंने हाल ही में दिए बयान में अपनी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में चैंपियन बनाने की बात कहीं है.
डेविड वॉर्नर ने जताई संन्यास से वापसी करने की इच्छा

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 स्टेज से बाहर होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था लेकिन हाल ही में एक पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि
“मैं अभी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा। मैं साथ ही अगर सेलेक्ट होता हूं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने के लिए भी तैयार हूं।”
वनडे करियर में डेविड वॉर्नर के नाम है 22 शतक
37 वर्षीय दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ की थी. साल 2009 से लेकर साल 2023 तक डेविड वॉर्नर ने निरंतर रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला है.
डेविड वॉर्नर (David Warner) के वनडे फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने अब तक 161 मुक़ाबलों में 45.30 की औसत और 97.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 6932 रन बनाए है. डेविड वॉर्नर ने इस दौरान वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 22 शतकीय पारी भी खेली है.
If selected, David Warner would come out of international retirement to play in next year’s Champions Trophyhttps://t.co/dWXWvWLbng
— SBOTOP India (@sbotopin) July 10, 2024
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए जीतना चाहते है चैंपियंस ट्रॉफी
डेविड वॉर्नर (David Warner) के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी को छोड़ हर आईसीसी इवेंट जीता हुआ है.
ऐसे में डेविड वॉर्नर (David Warner) साल 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में भाग लेकर ऑस्ट्रेलिया को उस टूर्नामेंट में चैंपियन बनाकर अपने करियर में अपना पहला चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का ख़िताब जीतकर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते है.