Lucknow Super Giants : पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।
वहीं अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है, क्योंकि टीम ने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि कप्तानी की जिम्मेदारी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाड़ी को सौंपी गई है। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान ?
Lucknow Super Giants के खिलाड़ी को मिली कमान
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान मिचेल मार्श के चोटिल होकर बाहर होने के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल मार्श की जगह जोश इंग्लिस टीम की कमान संभालेंगे।
जोश इंग्लिस IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का हिस्सा रहे हैं और अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की लीडरशिप की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी वह पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं।
मिचेल मार्श चोट के कारण सीरीज से बाहर
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान दौरे से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें IPL के दौरान लगी थी, जिसके बाद वह पंजाब किंग्स के खिलाफ LSG का आखिरी लीग मैच भी नहीं खेल पाए थे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार मार्श फिलहाल पर्थ में रहकर इलाज और आगे की जांच कराएंगे। वहीं उनकी बांग्लादेश दौरे के लिए उपलब्धता पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है।
कई स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी ऑस्ट्रेलिया
पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम कई बड़े खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी। नियमित कप्तान पैट कमिंस, स्टार ओपनर ट्रैविस हेड और तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड IPL प्लेऑफ में व्यस्त होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं।
वहीं मिचेल स्टार्क कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शियस को आराम दिया गया है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया अपेक्षाकृत कमजोर टीम के साथ उतरने वाली है।
ODI सीरीज में नए कॉम्बिनेशन पर रहेगा फोकस
मार्श की गैरमौजूदगी के बाद ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव करने पड़ सकते हैं। टीम मैनेजमेंट अब नए ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर कॉम्बिनेशन को आजमाने की तैयारी में है।
युवा बल्लेबाज ओली पीक को डेब्यू का मौका मिल सकता है, जबकि एलेक्स कैरी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजा जा सकता है। वहीं कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मिडिल ऑर्डर में आजमाकर भविष्य के वर्ल्ड कप कॉम्बिनेशन तैयार करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘वो उस लायक नहीं…’ Sourav Ganguly नहीं चाहते Vaibhav Sooryavanshi का हो टीम इंडिया में चयन, जानें वजह