LSG vs CSK: IPL 2026 के 59वें मुकाबले (LSG vs CSK) में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा की शानदार 42 गेंदों में 71 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।
जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की धमाकेदार बल्लेबाज़ी की बदौलत और निकोलस पूरन की शानदार फिनिशिंग की बदौलत लखनऊ ने 20 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
कार्तिक शर्मा और शिवम दुबे की तूफानी पारियों से CSK ने बनाया 187 रन का मजबूत स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, ओपनिंग करने आये कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 9 गेंदों में 13 रन बनाकर आकाश सिंह का शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह 20 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। युवा बल्लेबाज़ उर्विल पटेल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 7 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मध्यक्रम में कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को संभाला। उन्होंने 42 गेंदों में 71 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी तेज़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 16 गेंदों में 25 रन बनाए और दो बड़े छक्के लगाए।
आखिर में शिवम दुबे ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 32 रन ठोके, जबकि प्रशांत वीर ने 10 गेंदों में नाबाद 13 रन का योगदान दिया। CSK के बल्लेबाज़ों ने शुरुआत में विकेट गंवाने के बावजूद मध्य और अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।
गेंदबाज़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश सिंह महाराज ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए , जबकि मोहम्मद शमी और शहबाज़ अहमद ने एक – एक विकेट लिया।
आईपीएल 2026 में कार्तिक शर्मा ने जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक
CSK के युवा बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 42 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा।
कार्तिक ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाज़ी की, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने मोहम्मद शमी , शाहबाज़ अहमद और प्रिंस यादव जैसे गेंदबाज़ों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। हालांकि 16वें ओवर में शाहबाज़ अहमद ने उन्हें आउट कर उनकी बेहतरीन पारी का अंत किया।
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने की विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी
188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 11.4 ओवर में 135 रन जोड़कर मैच पूरी तरह LSG की पकड़ में पहुंचा दिया।
मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया और चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 34 गेंदों में 83 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं जोश इंग्लिस ने भी उनका शानदार साथ निभाते हुए 32 गेंदों में 36 रन बनाए। दोनों की आक्रामक बल्लेबाज़ी के सामने CSK के गेंदबाज़ पूरी तरह बेबस नजर आए।
LSG vs CSK : निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में दिलाई जीत
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के आउट होने के बाद अब्दुल समद ज्यादा देर टिक नहीं सके और 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद निकोलस पूरन ने शानदार फिनिशर की भूमिका निभाई।
शुरुआत में थोड़ा समय लेने के बाद पूरन ने आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए लगातार बड़े शॉट लगाए। पूरन ने सिर्फ 17 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल रहे।
उन्होंने 16वें ओवर में अंशुल कम्बोज की पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़कर LSG को 20 गेंद शेष रहते 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई। गेंदबाज़ी में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन को एक-एक विकेट मिले।
ये भी पढ़े : कौन हैं Akash Singh ? LSG के युवा तेज़ गेंदबाज़ ने CSK के खिलाफ मचाया तहलका, वायरल हुई ‘Akki On Fire’ पर्ची