4 big players warming bench in IPL 2026: आईपीएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी और अब तक 51 मैच संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान कई टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और काफ़ी सारे खिलाड़ियों का परफॉरमेंस भी शानदार रहा है। स्टार खिलाड़ियों में कई नाम हिट साबित हुए, जबकि कुछ अभी तक अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसके बावजूद उनकी टीमों का उनके ऊपर भरोसा बना हुआ है।
हालांकि, इस सीजन टीमों के स्क्वाड कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो कभी IPL में बड़ा नाम हुआ करते थे लेकिन इस बार अभी तक उन्हें एक भी मैच में नहीं खिलाया गया है और सिर्फ बेंच ही गर्म कर रहे हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 4 बड़े खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें अभी तक IPL 2026 में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।
इन 4 बड़े खिलाड़ियों को IPL 2026 में अभी तक नहीं मिला है मौका
1. मथीशा पथिराना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था। तब उम्मीद की जा रही थी कि पथिराना पूरे सीजन अपना जलवा दिखाएंगे लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया है। दाएं हाथ का तेज गेंदबाजी फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण केकेआर के साथ देरी से जुड़ा लेकिन 14 अप्रैल से चयन के लिए उपलब्ध है। इसके बावजूद कोलकाता की टीम ने उन्हें अभी तक एक भी मैच की प्लेइंग 11 या फिर इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट में जगह नहीं दी है।
2. पृथ्वी शॉ
विस्फोटक ओपनर पृथ्वी शॉ की गिनती आईपीएल के तूफानी बल्लेबाजों में की जाती थी लेकिन अब उनका करियर अर्श से फर्श पर आ गया है। शॉ को पिछले सीजन किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख के बेस प्राइस में अपने स्क्वाड में शामिल किया। उम्मीद थी कि शॉ को केएल राहुल के साथ ओपनिंग का मौका मिलेगा लेकिन अभी तक वह सिर्फ बेंच गर्म करते ही नजर आए हैं। दिल्ली को 7 हार मिल चुकी हैं लेकिन अभी तक टीम मैनेजमेंट ने शॉ को मौका देने के बारे में नहीं सोचा है।
3. इशांत शर्मा
दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी IPL 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। इशांत को नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस ने रिटेन किया था, लेकिन अभी तक मैदान पर नहीं उतारा है। टीम के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अरशद खान ही ज्यादातर मैचों में खेले हैं। कृष्णा को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था और फिर अरशद को नियमित रूप से मौका दिया जा रहा है। बाएं हाथ का तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन भी कर रहा है। इसी वजह से इशांत के लिए जगह ही नहीं बन पा रही है।
4. आर साई किशोर
इस लिस्ट में शायद सबसे हैरान करने वाला नाम बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर का है, जिन्हें 2 करोड़ में रिटेन किया गया था। इस गेंदबाज ने पिछले सीजन में 19 विकेट चटकाए थे, लेकिन इस बार अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। GT मैनेजमेंट ने यह भी नहीं बताया है कि साई किशोर को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है। पिछले कुछ मैचों से लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार खेलते नजर आ रहे हैं लेकिन तमिलनाडु के स्पिनर को जगह नहीं मिल पा रही है।
FAQs
IPL 2026 में पृथ्वी शॉ किस टीम का हिस्सा हैं?
यह भी पढ़ें: पुलिस का बड़ा एक्शन! नकली IPL टिकट बेचने वाले 4 लोग दबोचे गए, इकाना स्टेडियम में कर रहे थे जालसाजी