Posted inक्रिकेट (Cricket)

पुलिस का बड़ा एक्शन! नकली IPL टिकट बेचने वाले 4 लोग दबोचे गए, इकाना स्टेडियम में कर रहे थे जालसाजी

पुलिस का बड़ा एक्शन! नकली IPL टिकट बेचने वाले 4 लोग दबोचे गए, इकाना स्टेडियम में कर रहे थे जालसाजी

IPL Ticket Fraud: भारत में आईपीएल को त्यौहार जैसा माना जाता है। समर सीजन के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाती है और इस दौरान मैचों को देखने के लिए काफी मारामारी भी देखने को मिलती है। हालांकि, टिकट आसानी से नहीं मिलते हैं। खासतौर पर जब किसी बड़ी टीम का मैच छोटे शहरों में होता है तो और भी क्रेज बढ़ जाता है।

चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों के टिकटों की मारामारी काफी रहती है। हाल ही में जब RCB अपना मैच लखनऊ में खेलने आई, तो टिकट के दाम दोगुने-तिगुने कर दिए गए। इसके बावजूद काफी बड़ी मात्रा में बिक्री हुई। हालांकि, जब टिकटों के लिए डिमांड काफी ज्यादा होती है तो कई बार इसी स्थिति का फायदा कालाबाजारी और फ्रॉड करने वाले उठा लेते हैं। कुछ समय पहले टिकट ब्लैक में बेचे जाने के भंडाफोड़ हुआ था। वहीं, अब एक ऐसा गैंग पकड़ा पकड़ा गया है, जो चैट जीपीटी और अन्य टूल की मदद से फर्जी IPL टिकट बनाकर बेच रहा था।

IPL की फर्जी टिकट बनाने वाला गिरोह लखनऊ में पकड़ा गया

पुलिस का बड़ा एक्शन! नकली IPL टिकट बेचने वाले 4 लोग दबोचे गए, इकाना स्टेडियम में कर रहे थे जालसाजी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ में इकाना स्टेडियम के बाहर IPL के फर्जी टिकट बेचे गए, जो चैट जीपीटी और कोरल ड्रा की मदद से बनाए गए थे। अब इस गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस के ने बताया कि इसमें शामिल एक आरोपी ने पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा किया हुआ है। वहीं, दूसरे आरोपी ने इंटर पास किया हुआ है और यूट्यूब व कोचिंग के जरिए उसने डिजाइनिंग के बारे में सीखा।

इन दोनों ने ही मिलकर IPL के फर्जी टिकट बनाए और उसे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बेचें शुरू किए। बता दें कि यह ग्राउंड ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 Sports (@news24sportsofficial)

बता दें कि इस सीजन फर्जी टिकट और कालाबाजारी करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यरत कर्मचारी को टिकट ब्लैक करने का दोषी पाया गया था। वहीं, एक अन्य जगह छापेमारी में भी बड़ी मात्रा में टिकट बरामद किए गए थे।

बेंगलुरु को हराकर लखनऊ ने घर पर हार के सिलसिले को किया समाप्त

LSG के लिए इकाना का मैदान काफी अनलकी साबित हो रहा था, क्योंकि उसे लगातार आठ हार मिल चुकी थीं। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ऋषभ पंत की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 9 रनों से DLS की मदद से जीत हासिल की। मैच में पहली पारी में बारिश का प्रभाव भी रहा, जिसके कारण दोनों टीमों की पारी से एक-एक ओवर कम किया गया।

लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 209/3 का स्कोर बनाया। इस दौरान मिचेल मार्श ने शतक जड़ा। वहीं, पंत ने 10 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 203/6 का ही स्कोर बना पाई। विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड किया। इसकी काफी चर्चा भी हुई।

FAQs

चैट जीपीटी और कोरल ड्रा की मदद से IPL के फर्जी टिकट वाला गिरोह कहां पकड़ा गया?
लखनऊ

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हुई ये 3 टीमें! इनका बोरिया-बिस्तर पैक, अब कोई समीकरण नहीं देगा साथ

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!