CSK
CSK

IPL: 22 मार्च 2024 के दिन आईपीएल की सबसे सफलताम टीम CSK का मैच RCB के साथ चेपक के मैदान में खेला जाएगा और यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि दोनों ही टीमें मैच को जीतकर IPL 2024 के सफर की शुरुआत जीत के साथ करने की कोशिश करेंगी।

आईपीएल में RCB और CSK के मैच को बहुत ही ज्यादा तूल मिलता है लेकिन एक कप्तान ऐसा भी है जिसने इन दोनों ही टीमों को कई मर्तबा हराया है और उस खिलाड़ी के बारे में कभी भी चर्चा नहीं होती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, इस खिलाड़ी खिलाड़ी ने 12 मर्तबा अपनी कप्तानी में CSK को धूल चटाई है।

Advertisment
Advertisment

CSK को कई मर्तबा हरा चुका है यह खिलाड़ी

Rohit Sharma
Rohit Sharma

वैसे तो आईपीएल में RCB और CSK के मैच को बहुत ही ज्यादा तूल मिलता है लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो अकेले ही मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर देता है और उस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में CSK की टीम को 12 मर्तबा हराया है। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं और इन्होंने अपनी कप्तानी में 12 मर्तबा मुंबई की टीम को CSK के खिलाफ जीत दिलाई है।

2013 में बने थे कप्तान

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने साल 2013 में अपनी टीम की कप्तानी सौंपी थी और बतौर कप्तान इन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 मर्तबा चैंपियन बनाया है और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में सबसे अधिक बर चैंपियन बनने वाली टीम है। इसमें भी रोहित शर्मा ने आईपीएल फाइनल में तीन मर्तबा CSK को हराया है और तीनों ही बार CSK के कप्तान एमएस धोनी थे।

IPL 2024 में कप्तानी नहीं करेंगे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने आईपीएल की नीलामी से पहले ही टीम के कप्तान के पद से हटा दिया था और इनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया था। मुंबई इंडियंस के इस फैसले को सुनने को बाद सभी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए थे और उन्होंने रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की मांग भी की थी। हालांकि मैनेजमेंग ने अपना फैसला नहीं बदला है और रोहित शर्मा अब सिर्फ एक खिलाड़ी की हैसियत से टीम में खेलेंगे।

इसे भी पढ़ें – IPL 2024 के बाद फूट-फूटकर रोयेंगे फैंस, धोनी के साथ ये 3 खिलाड़ी भी लेंगे संन्यास

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...