VIDEO: 6,6,6.... When Yashasvi Jaiswal hit 3 consecutive sixes, there was mourning on Anderson's face, he kept hiding his face like this

Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन शुभमन गिल की पारी के बाद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का रौद्र रूप देखने को मिला है। शतक लगाकर तीसरे दिन शतक लगाकर रिटार्यड हट हुए यश्स्वी जब अपनी  105  रनों की नाबाद पारी को आगे बढ़ाने क्रीज पर आए तो इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने इस सीरीज में अपना दूसरा दोहरा शतक लगा डाला।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के आक्रमक बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि यशस्वी ने अपनी पारी में 10 छक्के लगा डाले।  इतना ही नहीं जेम्स एंडरसन (James Anderson) के एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर सबको हैरान कर दिया। यशस्वी की इस  हमले के बाद जेम्स एंडरसन निराश दिखे। यशस्वी की आक्रमक बल्लेबाजी दो देखकर सरफराज खान भी खुद को रोक नहीं पाए उन्होंने भी तेजी से रन बनाना जारी रखा।

Advertisment
Advertisment

तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए

VIDEO: 6,6,6.... यशस्वी जायसवाल ने लगाए लगातार 3 छक्के, तो एंडरसन के चेहरे पर पसरा मातम, इस तरह छिपाते फिरे अपना मुंह 1

भारत की दूसरी पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने एक ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन धक्के लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। यशस्वी ने पारी के 85 वें ओवर में जेम्स एंडरसन (James Anderson) की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर रिकॉर्ड बना डाला।

2002 के बाद से  टेस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में तीन छक्के  लगाने वाले खिलाड़ी में भारतीय पूर्व कप्तान  एमएस धोनी ने 2006 और 2007 में दो मैचों में लगाया। हार्दिक पंड्या ने  2017, रोहित शर्मा 2019 ,उमेश यादव 2019 में यह कारनाम कर चुके हैं। यहां क्लिक करके यशस्वी के लगाए गए सिक्स का वीडियो देखें।

एक सीरीज में सबसे अधिक छक्के मारने वाले भारतीय बने यशस्वी

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ा है। रोहित शर्मा ने 2019 में साउथ अफ्रीका सीरीज में 19 छक्के लगाए थे। 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हरभजन सिंह ने 14 छक्के लगाए 1994 में सिद्दू ने श्रीलंका सीरीज में 11 छक्के लगाए थे।

Advertisment
Advertisment

एक पारी में सबसे अधिक धक्के लगाने के मामले में भी सबसे आगे जायसवाल निकल गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 धक्के लगाए। 1994 में नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल ने 2029 में  एक पारी में 8-8 छक्के लगाए थे।

भारत को मिला 556 रनों की बढ़त

भारत ने पहले पारी में 445 रन बनाया था। इग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गई।  टीम इंडिया (Team India) ने पहली पारी में 126 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने  430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत के पास कुल 556 रनों की बढ़त हो गई।इंग्लैंड को जीतने के लिए 557 रन बनाने हैं और मैच में एक दिन अभी बाकी है।

यह भी पढ़ेंःवर्ल्ड इलेवन में तक खेलने लायक हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन टीम इंडिया तक में जगह नहीं देते कप्तान रोहित शर्मा