Posted inक्रिकेट (Cricket)

दो मैच से ड्रॉप होने के बावजूद नहीं सुधरे शशांक सिंह, लड्डू कैच टपकाकर फिर कटाई नाक; चहल-पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

दो मैच से ड्रॉप होने के बावजूद नहीं सुधरे Shashank Singh, लड्डू कैच टपकाकर कटाई नाक; चहल-पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

Shashank Singh Catch Drop During Fielding In SRH vs PBKS Match: आईपीएल 2026 में अब तक कई जबरदस्त कैच देखने को मिले हैं और कुछ खिलाड़ियों ने अपनी जबरदस्त फील्डिंग से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। हालांकि, कुछ मौकों पर खराब फील्डिंग और कैच ड्रॉप भी देखे गए हैं। अगर सीजन के सबसे फिसड्डी फील्डर्स का जिक्र किया जाए तो सबसे ज्यादा निराश पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने किया है।

शशांक सिंह (Shashank Singh) को पंजाब किंग्स ने पहले सात मैचों में लगातार खिलाया लेकिन उनकी खराब फील्डिंग आलोचना का विषय बनी रही। शशांक ने कई आसान कैच टपकाए। वहीं, जब उन्हें पिछले दो मैचों में बाहर रखा गया तो दावा किया गया कि कैच टपकाने की सजा दी गई है। ऐसे में जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शशांक की वापसी हुई तो लगा कि वह अपनी गलतियों से सबक लेकर अब अच्छा करेंगे लेकिन उन्होंने फिर से नाक कटाने का काम किया है।

हेनरिक क्लासेन का आसान सा कैच शशांक सिंह (Shashank Singh) ने किया ड्रॉप

दो मैच से ड्रॉप होने के बावजूद नहीं सुधरे Shashank Singh, लड्डू कैच टपकाकर फिर कटाई नाक; चहल-पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। मैच में टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान श्रेयस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो हैदराबाद की तेज शुरुआत के बाद दोनों ओपनर्स के आउट होने के कारण सही होता नजर आया। इसके बाद, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मोर्चा संभालने के लिए मौजूद थे।

इन दोनों के सामने पारी का नौवां ओवर डालने की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल को मिली। चहल के ओवर की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि हेनरिक्स क्लासेन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद, अगली दो गेंदों पर सिंगल आए और क्लासेन फिर से स्ट्राइक रेट पर आए। चहल ने थोड़ा लालच देकर लेग स्टंप की लाइन में गेंद डाली, जिस पर शानदार फॉर्म में चल रहे क्लासेन ने जोर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका टाइमिंग सही नहीं बैठ पाया। गेंद सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े शशांक सिंह (Shashank Singh) के हाथों में गई, लेकिन वह सही पोजीशन में ही नहीं आ पाए और गेंद उनके हाथ से छिटक गई और बाउंड्री रोप से टकरा गई।

शशांक सिंह (Shashank Singh) के कैच छोड़ने पर चहल और पोंटिंग का ऐसा रहा रिएक्शन

इस सीजन युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी में कई कैच छूटे हैं। SRH vs PBKS मैच में सबसे पहले कूपर कोनॉली ने उनकी गेंद पर कैच ड्रॉप किया था। हालांकि, जब शशांक सिंह (Shashank Singh) ने कैच टपकाया तो वह बेहद निराश नजर आए और निराशा में अपना हाथ माथे पर रखकर बैठ गए। वहीं, बाद में गेंदबाजी रन-अप के लिए जाते समय बेहद मायूस होकर ऊपर की तरफ देखते हुए नजर आए। इस ड्रॉप से कप्तान श्रेयस अय्यर भी निराश नजर आए लेकिन उन्होंने कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया। वहीं, डगआउट में बैठे हेड कोच रिकी पोंटिंग भी गौर से ये सब देखते नजर आए। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो:

FAQs

शशांक सिंह ने हैदराबाद की पारी के किस ओवर में हेनरिक क्लासेन का कैच टपकाया?
नौवें ओवर
SRH vs PBKS मैच में शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI में किसकी जगह ली है?
नेहाल वढेरा

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS मैच में Punjab Kings के खिलाड़ियों ने क्यों पहनी है बांह पर काली पट्टी, जानें दुखद वजह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!