Punjab Kings Team Wearing Black Armband Reason: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का 49वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस के दौरान श्रेयस की बांह में काली पट्टी नजर आई, जो आम तौर पर तब पहनी जाती है, जब किसी के निधन पर शोक, संवेदना या श्रद्धांजलि व्यक्त करनी हो। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ऐसा क्यों कर रही है और क्या दुखद वजह है।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाड़ियों ने SRH vs PBKS मैच में क्यों पहनी है काली पट्टी

बुधवार, 6 मई को हैदराबाद में हो रहे SRH vs PBKS मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सभी खिलाड़ी मैदान पर अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। इसके पीछे की वजह काफी दुखद है। दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रह चुके पूर्व तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का आकस्मिक निधन हो गया। उनकी उम्र 36 वर्ष थी। अमनप्रीत का जन्म 16 सितंबर 1989 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने काफी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।
आईपीएल में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का प्रतिनिधत्व करने के अलावा अमनप्रीत सिंह गिल ने भारत की अंडर-19 टीम के लिए भी खेला और विराट कोहली व सौरभ तिवारी जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल भी चुके हैं। फर्स्ट क्लास में उनका करियर सिर्फ 2 साल का रहा। उन्होंने 2006 में डेब्यू किया और आखिरी बार 2008 में खेला। इस दौरान 6 मैचों में 11 विकेट चटकाए। रिटायरमेंट के बाद, अमनप्रीत सिंह ने पंजाब की सीनियर चयन समिति में जिम्मेदारी संभाली और चार साल तक सदस्य रहे।
इस दिग्गज के निधन के कारण ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सम्मान के प्रतीक के रूप में बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर नजर आ रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने चुनी गेंदबाजी, किए ये बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ बदलाव का फैसला किया। इंजरी के कारण दो मुकाबले मिस करने वाले शशांक सिंह की वापसी हुई है। उन्हें नेहाल वढेरा की जगह खिलाया जा रहा है। वहीं, जेवियर बार्टलेट को लोकी फर्ग्यूसन ने रिप्लेस किया है। जबकि पहले गेंदबाजी होने के कारण विजयकुमार वैशाक को प्लेइंग XI में रखा गया है और प्रियांश आर्य बाद में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बाद में आएंगे।
SRH vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लोकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान
FAQs
SRH vs PBKS मैच किस स्टेडियम में खेला जा रहा है?
यह भी पढ़ें: IPL Playoffs Qualification Scenarios: कौन सी टीम कितने मैच जीतकर करेगी क्वालीफाई? समझें पूरा कैलकुलेशन